featured देश

मराठा समाज के आगे झुकी फडणवीस सरकार, नवंबर तक मराठा समाज को आरक्षण देने का किया एलान

अपना मांगों को लेकर महाराष्ट्र में आज से 17 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर

नई दिल्ली:आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज के आगे महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार झुक गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि नवंबर महीने तक मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, सरकार ने राज्य में होने वाली 72 हजार भर्तियां भी फिलहाल रोक दी है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज राज्य की जनता को टीवी पर संबोधित किया और ऐलान किया कि नवंबर महीने तक मराठा समाज को आरक्षण देने की राह में हर अड़चन दूर कर ली जाएगी और आरक्षण की व्यवस्था लागू हो जाएगी।

 

Devendra Fadnavis मराठा समाज के आगे झुकी फडणवीस सरकार, नवंबर तक मराठा समाज को आरक्षण देने का किया एलान

 

 

ये भी पढें:

महाराष्ट्र में जलगांव नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने शिवसेना को दिया करारा झटका
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी ने जलगांव पर जमाया कब्जा,सांगली में NCP-कांग्रेस आगे

 

वहीं मराठा समाज के लोगों की मांग ये थी कि मराठा समाज को भर्तियों से पहले आरक्षण का एलान किया जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो भर्ती की प्रक्रिया रद्द कर दी जाए। अब फड़णवीस सरकार ने ये दोनों मांगें मान ली है।

 

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लगातार फडणवीस सरकार निशाने पर थी, पिछले महीने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान जमकर हिंसा भी हुई थी, फडणवीस मराठा समाज को आरक्षण देने की बात तो लगातार कह रहे थे लेकिन मराठा समाज ये मांग कर रहा है कि सरकार आरक्षण देने की समय सीमा बताए, आरक्षण को लेकर विवाद के पीछे बड़ा वोट बैंक का गणित भी है जिसे समझना जरूरी है।

 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 33 फीसदी मराठा समाज की आबादी है और मराठा समाज के करीब 90 फीसदी लोग हैं। छोटे या मूमिहीन किसानों की 288 विधानसभा की 75 सीटों पर हार-जीत तय करने में बड़ी भूमिका होती है।

 

ये भी पढें:

 महाराष्ट्र: फिर भड़की मराठा आंदोलन की आग,आज से जेल भरो आंदोलन की शुरूआत
मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर सीएम फडणवीस ने विधायकों की बैठक बुलाई,मराठा समाज के लोगों से भी करेंगे मुलाकात

 

By:Ritu Raj

 

 

Related posts

बेनामी संपत्ति मामले में IT की बड़ी कार्रवाई, लालू प्रसाद के बच्चों की संपत्ति जब्त

piyush shukla

उत्तराखंड: थाली और शंख बजाकर व्यापारियों ने जताया विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी

pratiyush chaubey

वाराणसीः सावन का दूसरा सोमवार आज, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Shailendra Singh