देश Breaking News भारत खबर विशेष यूपी

हार के बाद मंथन में जुटी कांग्रेस, प्रियंका एक बार फिर करेंगी यूपी की समीक्षा बैठक

priyanka gandhi हार के बाद मंथन में जुटी कांग्रेस, प्रियंका एक बार फिर करेंगी यूपी की समीक्षा बैठक
  • संवाददाता, भारत खबर

लखनऊ। लोकसभा चुनावों में हार के बाद यूपी कांग्रेस में एक बार फिर जान फूकने की तैरूारी में प्रियंका गांधी ने रायबरेली में समीक्षा बैठक का आह्वान किया है। इस बैठक में पूर्वी यूपी के ज़िला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में लगाए गए कोऑर्डिनेटर शामिल होंगे। 12 जून को होने वाली बैठक में हार के कारणों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि अब यूपी में नए जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। जिसके लिए अच्छे उम्मीदवारों की तलाश की जाएगी। प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी में जगह जगह जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 23 मई को आए लोकसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव हार गए। राहुल गांधी ने यूपी की ज़िम्मेदारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी थी जहां सिर्फ़ सोनिया गांधी एक सीट जीत पाई।

अमेठी है गांधी की पारिवारिक सीट, करेंगे जमकर तैयारी

पिछले कई लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की परम्परागत सीट कही जाने वाली अमेठी सीट अब भाजपा के पास है। जनता ने इस बार गांधी परिवार को नहीं बल्कि बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को मौका दिया है उन्होंने 55,120 वोटों से जीत दर्ज की और राहुल गांधी को यहां परास्त किया है। अमेठी लोकसभा सीट को कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता रहा है।

अमेठी लोकसभा सीट पर इससे पहले 16 चुनाव और दो उपचुनाव हुए हैं। इनमें से कांग्रेस ने यहां 16 बार जीत दर्ज की है। 1977 में लोकदल और 1998 में बीजेपी को यहां से जीत मिली थी। यहां से संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी सांसद रहे हैं और अब यह सीट स्मृति की हो गई है।

Related posts

किसानों की उम्मीद पर कोविड बना शूल, मिट्टी में मिलाए फूल

sushil kumar

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर राजनेताओं की राय, जाने किसने क्या कहा

Rani Naqvi

इंटरव्यू में बोली दिशा पटानी, ‘बागी थोड़ा वाइल्ड और आउट ऑफ कंट्रोल है…’

rituraj