उत्तराखंड

उमेश अग्रवाल का निधन, उत्तराखण्ड में एक हफ्ते के भीतर दूसरा सदमा

umesh agrawal bjp uk उमेश अग्रवाल का निधन, उत्तराखण्ड में एक हफ्ते के भीतर दूसरा सदमा
  • संवाददाता, भारत खबर

देहरादून। एक हफते के भीतर ही दूसरा सदमा उत्तराखण्ड के भाजपा नेताओं को लगा है। पहले वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन और अब उमेश अग्रवाल का निधन पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता और देहरादून भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का रविवार को सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अग्रवाल कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका ईलाज भी सिंगापुर से हो रहा था।

अंतिम यात्रा दोपहर 3:30 बजे उनके सुभाष नगर स्थित निवास स्थान से लक्खी बाग तक निकाली जाएगी। इसके बाद लक्खीबाग शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। -विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष

देहरादून में व्यापारी नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न संगठनों में शोक की लहर है। गौरतलब है कि पांच जून को उत्तराखंड के वित्त मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश पंत का भी निधन हो गया था। शनिवार को पिथौरागढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Related posts

प्रकाश पंत के हाथों में सौंपी जाएगी उत्तराखण्ड की कमान!

kumari ashu

गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सीएम रावत ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, क्या होगा कारगर साबित

Rani Naqvi

हरिद्वार: CM हेल्पलाइन पर करें अपनी शिकायत, जल्द होगा समस्याओं का समाधान – धीराज सिंह गर्ब्याल

Rahul