featured देश राज्य

मुंबई सड़क दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत

Mumbai road accident

मुंबई। सांगली जिले के कडेगांव तहसील में बीते शुक्रवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत हो गई है। वहीं छह पहलवान घायल हो गए हैं। घायल पहलवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि क्रांति कुश्ती संकुल के 12 पहलवान शुक्रवार की रात क्रूजर में बैठकर जा रहे थे।

 Mumbai road accident
Mumbai road accident

बता दें कि इसी दौरान रात करीब 12 बजे के वांगी के शिरगांव फाटा पर क्रूजर और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत हो गई। वहीं, छह पहलवान घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सांगली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सभी पहलवान औंध में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ है।

Related posts

भंसाली के साथ झड़प पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा… किसने क्या कहा?

shipra saxena

बीजेपी का ब्राह्मण समाज को तोहफा, सुनिल भराला बने श्रमीक कल्याण परिषद के अध्यक्ष

Rani Naqvi

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Rani Naqvi