featured देश

भंसाली के साथ झड़प पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा… किसने क्या कहा?

bollywod 2 भंसाली के साथ झड़प पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा... किसने क्या कहा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फिल्मों पर विरोध होना कोई नहीं बात नहीं है लेकिन इस बार विरोध का जो रुख अपनाया गया उसे देखकर बॉलीवुड में काफी आक्रोश है। फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ हुई हाथापाई की घटना ने पूरे बॉलीवुड को एकजुट ला दिया है और उन्होंने अपना गुस्सा ट्विटर के जरिए निकाला।

bollywod भंसाली के साथ झड़प पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा... किसने क्या कहा?

करन जौहर ने लिखा, इस मामले को लेकर बॉलीवुड में कोई भी चुप नहीं बैठेगा, ये समय एकजुट होने का है।

 

ऋतिक रोशन ने लिखा, सर मैं आपके साथ हूं।

सोनम कपूर ने लिखा, फिल्म पदमावती के सेट पर जो भी हुआ वो बहुत भी दुज है। क्या हमारे देश की यही हालत है।

अनुराग कश्यप ने लिखा, क्या पूरा बॉलीवुड एक जुट होकर इस मुद्दे पर एक साथ खड़ा हो सकता है। करणी सेना के इस कदम पर मुझे शर्मिन्दगी महसूस होती है। तुम लोगों ने मुझे अपने राजपूत होने पर शर्मिन्दा किया।

यामी गौतम ने लिखा, संजय लीला भंसाली के साथ जो कुछ भी हुआ वो गलत है। हम आपके साथ है जिसने भी ऐसा किया है उसे सजा मिलनी चाहिए।

फरहान अख्तर ने लिखा, मेरे सभी दोस्त अगर इस समय हम सब एक साथ खड़े नहीं होंगे तो परस्थिति और भी खराब हो जाएगी।

vineet singh भंसाली के साथ झड़प पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा... किसने क्या कहा?

एक्टर विनीत सिंह ने भारत खबर से बात करते हुए कहा, ये घटना बहुत दुखद है ऐसा नहीं होना चाहिए। आजादी हर किसी को मिलनी चाहिए अगर ऐसे सब लोग खड़े हो जाएंगे और सब लोग विरोध करेंगे तो किस पर फिल्म बनाएंगे? कल को पुलिस वाला आकर कह सकता है कि आप पुलिस डिपार्टमेंट को लेकर ऐसा कैसे दिखा सकते है? कल कोई ड्राइवर कह सकता है कि आप अपनी फिल्म में ड्राइवर को ऐसा कैसे दिखा सकते है? तो अगर ऐसा होता रहा तो आप किस पर फिल्म बनाएंगे?…रोबोट पर। मुझे लगता है कि लोग कही ना कही इतने जिम्मेदार है कि वो अपनी जिम्मेदारी को समझते है। इस तरह से होगा तो कहां जाकर फिल्म बनाएंगे और किससे-किससे परमीशन लेंगे?

ताजा जानकारी के अनुसार संजय लीला भंसाली ने फिल्म पद्मावती की शूटिंग को रद्द कर दिया है और पूरी टीम के साथ मुंबई रवाना हो गए है।

Shipra भंसाली के साथ झड़प पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा... किसने क्या कहा? (शिप्रा सक्सेना)

Related posts

मोदी सरकार नए साल में दे सकती है ये बड़े तोहफे, करोड़ों लोगों के खाते में पहुंच सकती है रकम

mahesh yadav

करीना कपूर की टी-शर्ट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जाने

mohini kushwaha

श्याम बिहारी के अनजान फैसले को पाक ने किया माफ, वापस भेजा स्वदेश

shipra saxena