featured देश राज्य

मुंबई सड़क दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत

Mumbai road accident

मुंबई। सांगली जिले के कडेगांव तहसील में बीते शुक्रवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत हो गई है। वहीं छह पहलवान घायल हो गए हैं। घायल पहलवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि क्रांति कुश्ती संकुल के 12 पहलवान शुक्रवार की रात क्रूजर में बैठकर जा रहे थे।

 Mumbai road accident
Mumbai road accident

बता दें कि इसी दौरान रात करीब 12 बजे के वांगी के शिरगांव फाटा पर क्रूजर और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत हो गई। वहीं, छह पहलवान घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सांगली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सभी पहलवान औंध में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ है।

Related posts

न्यायाधीशों के फोन टैप किए जा रहे : केजरीवाल

bharatkhabar

राफेल विमान डील पर ‘डासो’ का ‘रिलायंस डिफेंस’ को ऑफसेट पार्टनर बनाना मजबूरी था.. ?

mahesh yadav

गंगा की अविरलता की मांग को लेकर अनशन पर बैठी साध्वी पद्मावती को पुलिस ने जबरन अनशन से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया

Rani Naqvi