Breaking News featured राज्य

झारखंड सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 25 हजार युवाओं को दिया रोजगार

झारखंड सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 25 हजार युवाओं को दिया रोजगार

रांची। झारखंड की रघुवर दास सरकार ने एक नया रिकोर्ड बनाते हुए एक साथ 25 हजार से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया है। सरकार ने शुक्रवार को रांची में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्किल समिट को आयोजन किया था और इस दौरान सरकार ने नया रिकोर्ड बनाते हुए युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश के मुखिया रघुवर दास ने कहा कि इन दिनों झारखंड की विकास वृद्धि दर 8.6 फीसदी है। साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड देश में दूसरे नंबर पर है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
झारखंड सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 25 हजार युवाओं को दिया रोजगार

कार्यक्रम में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम झारखंड में पॉली फाइबर बनाएंगे और आधुनिक पॉलिस्टर बनाएंगे। झारखंड को टेक्सटाइल हब बनाएंगे। उन्होंने 25 हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र देकर रिकॉर्ड बनाने पर झारखंड सरकार की तारीफ की और कहा कि झारखंड में जल्द ही नेचुरल गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि बड़े निवेशक झारखंड आएं।

जयंत सिन्हा ने इस मौके पर रांची में नया एयरपोर्ट टर्मिनल बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नए टर्मिनल को आने वाले समय में सिंगापुर से जोड़ दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने राज्य में लोकल फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की बात कही।

Related posts

प्रियंका ने क्यों कहा मृतकों से सम्मान भी छीन रही योगी सरकार

sushil kumar

यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी

Rahul

35 ऐसी जगहों पर रूकती है ट्रेन जिसमें कर्मचारी खुद उतरकर खोलते और बंद करते हैं फाटक

Rani Naqvi