featured दुनिया देश

नेपाल:मानसरोवर से लौट रहे 180 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण हुमला जिले में फंसे

नेपाल:मानसरोवर से लौट रहे 180 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण हुमला जिले में फंसे

नई दिल्ली: मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौट रहे लगभग 180 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में फंस गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा कि यह संख्या ज्यादा नहीं है और वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सिर्फ एक दिन अच्छे मौसम की जरूरत है जब सामान्य बचाव अभियान चलाया जा सके।

 

kailash parvat नेपाल:मानसरोवर से लौट रहे 180 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण हुमला जिले में फंसे

 

ये भी पढें:

विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का आंठवें दल को खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा टीआरसी में रुकना पड़ा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश की वजह से जमींदोह हुई इमारत

नहीं थमा मॉब लिंचिंग का सिलसिला,भैंस चोरी के शक में भीड़ ने युवक को उतारा मौत के घाट

 

दूतावास ने पुष्टि की है कि ये लोग हुमला के जिला मुख्यालय सिमिकोट और नेपाल-चीन सीमा पर स्थित हिलसा में फंसे हैं। दूतावास ने बताया कि शनिवार शाम दोनों स्थानों पर हुई गिनती में खुलासा हुआ कि 124 लोग सिमिकोट और 50 लोग हिलसा या हिलसा जाने वाले रास्ते में फंसे हैं। खराब मौसम के कारण फंसे भारतीयों को हिलसा से सिमिकोट और सिमिकोट से नेपालगंज पहुंचाना मुश्किल है। यहां से भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रास्ता मात्र चार घंटे का है।

 

आपको बता दें कि जुलाई में 2,000 भारतीय तीर्थयात्री फंस गए थे, लेकिन उन्हें वायुमार्ग से सुरक्षित निकाल लिया गया था। मानसरोवर तीर्थयात्रा के लिए दूरी और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेपाल भारतीय तीर्थयात्रियों का पसंदीदा स्थान है।

ये भी पढें:

उत्तराखंड आ रहा अंबानी परिवार, शिव पार्वती के इस मंदिर में होगी शादी, जाने क्या है मान्यता

उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही,चमोली में फटा बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

By: Ritu Raj

Related posts

गौरी हत्याकांड: SIT को मिली हमलावरों की तस्वीर

Pradeep sharma

लद्दाख में LAC पर तनाव काम करने को लेकर सातवें दौर की बैठक आज, चीन पर पीछे हटने का बनाया जायेगा दबाव

Samar Khan

सिविल अस्पताल की तारीफ का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

Shailendra Singh