featured देश

राफेल पर आज भी होगी बहस, राहुल गांधी दागेंगे सवाल

आजा फिर राफेल पर बहस राफेल पर आज भी होगी बहस, राहुल गांधी दागेंगे सवाल

साल 2019 की शुरुआत में ही  राजनीतिक दलों द्वारा ‘लोकसभा चुनाव‘ के लिहाज से राजनीतिक मुद्दों को तूल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में  लोकसभा में बुधवार को राफेल विमान सौदे पर बहस  हुई है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच जबरदस्त जुबानी वॉर हुआ।

 

आजा फिर राफेल पर बहस राफेल पर आज भी होगी बहस, राहुल गांधी दागेंगे सवाल
राफेल पर आज भी होगी बहस, राहुल गांधी दागेंगे सवाल

 

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मेरे से सिर्फ 20 मिनट के लिए राफेल सौदे पर बहस कर लें।गुरुवार को एक बार फिर लोकसभा में राफेल मुद्दे पर बहस होनी है, सरकार आज कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे सकती है। इसके लिए कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने को कहा है।

इसे भी पढ़ें-अखिलेश यादव के बयान पर बोले राज बब्बर, राहुल गांधी लेंगे आखिरी फैसला

मालूम हो कि राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में भाषण देने के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनौती दी थी कि गुरुवार को प्रधानमंत्री की सदन में राफेल सौदे पर ‘ओपन बुक परीक्षा’ का सामना करना होगा।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि इस परीक्षा में वह खुद आएंगे या फिर किसी और को भेजेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर चार सवाल भी ट्वीट किए।

राहुल गांधी के क्या हैं चार सवाल-

126 की जगह 36 विमानों की जरूरत क्यों?

560 करोड़ रुपये प्रति विमान की जगह 1600 करोड़ रुपये क्यों..?

मोदी जी, कृपया हमें बताइए कि पर्रिकर जी राफेल फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखते हैं और इसमें क्या है..?

‘एचएएल’ की जगह ‘एए’ क्यों? क्या मोदी आएंगे या प्रतिनिधि भेजेंगे..?

इसे भी पढ़ें-सिंधिया ने राहुल गांधी को बताया कैमरे पर मीडिया से क्या बोलना है..

गौरतलब है कि बीते रोज लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वित्त मंत्री अरुण जेटली में जुबानी जंग हुई। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कई आरोप लगाए और राफेल विमान सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगाया। राबुल के सवाल के जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी को झूठा बताया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौदे की प्रक्रिया बदली है। एयरफोर्स ने इसका विरोध किया था। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को बहस के लिए चुनौती भी दी है।

महेश कुमार यादव

Related posts

सपना चौधरी ने बच्चों के साथ लगाए ठुमके,वीडियो हुआ वायरल

mahesh yadav

Air India Emergency landing: अमेरिका से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कत, स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Rahul

आमने-सामने हुए विराट और गांगुली, विराट ने दादा को कहा झूठा

Rahul