featured देश यूपी राज्य

उप्रः बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

योगेश राज गिरफ्तर उप्रः बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशः बुलंदशहर जिले में कथिततौर पर गो हत्या की वजह से 3 दिसंबर 2018 को हिंसा भड़की थी। इस हिंसा का आरोपी और बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज गिरफ्तार हो गया है। घटना के एक महीने बाद आरोपी योगेश 2 जनवारी की रात पुलिस की गिरफ्त में आया है। मालूमह कि भीड़ द्वारा हिंसा की इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या हुई थी। बजरंग दल जिला संयोजक योगेश राज पर हिंसक भीड़ को भड़काने का आरोप लगा है।

योगेश राज गिरफ्तर उप्रः बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर सबसे पहले हुआ था कुल्हाड़ी से हमला

पुलिस ने बुधवार का रात योगेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने योगेश की गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है। खबर के मुताबिक हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश की गिरफ्तारी पर एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। पिछले साल 3 दिसंबर को भड़की हिंसा के दौरान पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में गत सोमवार को यूपी पुलिस ने कलुआ नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस की मानें तो सोमवार तक इम मामले में 30 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी कलुआ ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर को वह सड़क को जाम करने के लिए पेड़ गिरा रहा था लेकिन पुलिस निरीक्षक इसके लिए उसको रोका तो उसने अधिकारी पर कुल्हाड़ी चला दी। मालूम हो कि इससे पहले पुलिस ने 27 दिसंबर को आरोपी प्रशांत नट को गिरफ्तार किया था। उसने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर जान ले ली।

इसे भी पढ़ें-बुलंदशहर हिंसाः 4 आरोपी हुए कोर्ट में हाजिर, 1 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि भीड़ हिंसा और गो हत्या के मामले में 18 दिसंबर को 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि जिले के महवा गांव के पास एक खेत में गाय का शव मिलने के बाद हिंसा भड़की। हिंसा में पुलिस निरीक्षक और एक युवक की मौत हो गई थी। चिंग्रावती पुलिस चौकी पर हिंसा के दौरान स्याना थाने में 27 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज का गई थी। जिसमें सेना का जवान जितेंद्र मलिक भी गिरफ्तार किया था। जवान को अभी भी हिरासत में रखा है।

महेश कुमार यादव 

Related posts

अरावली में 31 पहाड़ियों के लापता होने पर SC ने जताया आश्चर्य पूंछा, क्या लोग ‘हनुमान’ हो गए?

mahesh yadav

भारत की इस दवा से किया जा रहा डोनाल्ड ट्रंप का उपचार 

Aditya Gupta

आज तेलंगाना दौरे पर जाएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

mahesh yadav