Breaking News featured यूपी राज्य

रामनवमी पर सीएम योी ने किया कन्या पूजन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

yogi रामनवमी पर सीएम योी ने किया कन्या पूजन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

आज देशभर में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राम नवमी का पर्व मनाया।उन्होंने कन्याओं के पैर धोये और पूजन किया। सीएम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

yogi रामनवमी पर सीएम योी ने किया कन्या पूजन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सीएम योगी ने पूजन और आरती विधि-विधान से सम्पन्न की। इसके बाद कन्याओं को भोजन, प्रसाद और दान-दक्षिणा देकर विदा किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर के दुर्गा मंदिर, राम मंदिर में पूजा अर्जना की।

साथ ही उन्होंने यज्ञशाला में हवन भी किया।

सीएम योगी ने कन्या पूजन से पहले ब्रहृम मुहूर्त में श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

सीएम योगी ने ट्वीट कर समस्त देशवासियों को रामनवमी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में उनका जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्यपरायणता की सीख देता है।

बता दें कि शनिवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर में स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक श्री मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ में माँ दुर्गा की विधिवत पूजा अर्जना की थी।

Related posts

सीएम योगी को बढ़ी राहत, हाईकोर्ट ने केस चलाने की याचिका को किया खारिज

Vijay Shrer

राजस्थान घमासान: MLA भंवरलाल और गजेंद्र पर दर्ज हुआ राजद्रोह का केस

Rani Naqvi

उत्तराखंड में 6 महीने तक अधिकारियों का एक दिन का वेतन सहयोग राशि के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा: मनीषा पंवार

Rani Naqvi