featured मनोरंजन

Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

aaaavvv Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

साल 2021 का आज आखिरी दिन है। वहीं, लोग साल 2022 का स्वागत करने में काफी उत्सुक है। साल 2021 सिनेमा और हमारे सितारों के लिए काफी मिला जुला रहा। वहीं, साल 2021 में मनोरंजन इंडस्ट्री के कई सितारे ने अपने फैंस की आंखें नम कर इस दुनिया को अलविदा कह गए।
साल 2021 में इन सितारों ने किया अलविदा

download 1 1 Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

दिलीप कुमार  
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई को 98 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसें ली। साहब ने 50 साल ज्यादा लंबे अपने फिल्मी करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए सितारों से लेकर राजनेता तक पहुंचें और पूरे सम्मान के साथ दिलीप साहब को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। दिलीप साहब के जाने से पूरे देश में शोक की लहर छा गई।

navbharat times 9 Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

सिद्धार्थ शुक्ला
टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह गए। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।

download 2 Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

सुरेखा सीकरी
अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में 16 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। बालिका वधू’ के अलावा सुरेखा सीकरी ‘परदेस में है मेरा दिल’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ जैसे टीवी शोज में नजर आईं। इसके बाद वह पिछली बार 2020 में आई फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आईं थी। बधाई हो के लिए उन्हें काफी सराहा गया।

09 08 2021 anupam shyam 21909353 Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

अनुपम श्याम
हिंदी टीवी दुनिया के दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का निधन 9 अगस्त को 63 साल की उम्र में हो गया था। अनुपम श्याम लंबे वक्त से किड़नी संबंधी बीमारी से जुझ रहे थे। उन्हें टीवी सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से खासी लोकप्रियता मिली।

raj kaushal jpg Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

राज कौशल
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल का निधन 30 जून को हुआ था। हार्ट अटैक के चलते राज का निधन हुआ था। राज कौशल महज 49 साल के थे।

download 3 Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

राजीव कपूर
राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी को हुआ था। हार्ट अटैक के चलते एक्टर बेहद कम उम्र में इस दुनिया से चले गए। दादा, पिता और भाईयों की तरह राजीव कपूर भी इंडस्ट्री पर राज करने आए हैं, लेकिन अपने परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह राजीव कभी वो सफलता हासिल नहीं कर पाए।

navbharat times 1 2 Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

पुनीत राजकुमार
कन्नड इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई. 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार वेटरने एक्टर राजकुमार के बेटे थे। प्यार से इनके फैंस इन्हें अप्पा बुलाते थे। 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में करने वाले पुनीत राजकुमार ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला था।

815767 bikramjeet kanwarpal Year Ender 2021: साल 2021 में बॉलीवुड के इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

बिक्रमजीत कंवरपाल
टीवी और बॉलीवुड एक्टर कंवरपाल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। वो 52 वर्ष के थे। बिक्रमजीत कंवरपाल एक एक्टर बनने से पहले आर्मी के अफसर रह चुके थे। उन्होंने आर्मी से रिटायर होने के बाद साल 2003 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

Related posts

यूपी ब्रेकिंग- बीजेपी की कोर कमेटी बैठक शुरू: सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम मीटिंग में पहुंचे

Shailendra Singh

06 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

देश भर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, युवाओं को किया जा रहा जागरुक

Breaking News