featured धर्म

1 जनवरी 2022 का राशिफल: 4 राशि वालों के लिए शुभ संकेत, धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

ज्योतिष अनुसार ये साल 2021 के मुकाबले आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा राहतभरा साबित होगा। रूके हुए कार्यों को इस साल गति मिलेगी। साल 2022 की शुरुआत में शनि मकर राशि में रहेंगे और बृहस्पति कुंभ राशि में रहेंगे। अप्रैल से गुरु मीन राशि में और शनि कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। इसके अलावा राहु इस साल मेष राशि में गोचर करेगा। ग्रह नक्षत्रों में होने वाले बदलाव का 4 राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष
नई चीज़ों को ख़रीदने के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी दिन शानदार रहने की उम्मीद है।

वृषभ
साल का पहला दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन
आपको खर्चं पर कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी। सिर्फ जरूरी चीजों की ही खरीदारी करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। ये आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

कर्क
आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। मानसिक तनाव कुछ कम होंगे।

सिंह
इस अवधि में विशेष सफलता मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कन्या
कुछ नए संबंध बन सकते हैं। साल के पहले दिन आप अपना बजट तैयार कर सकते हैं। पढ़ाई लिखाई में आज कम मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

तुला
आप पैसों की बचत करने के बारे में सोचेंगे। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी का साथ मिल सकता है।

वृश्चिक
आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। छोटी यात्रा आपके लिए आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है लेकिन शाम तक चीज़ें सुलझ जाएंगी। नई योजनाएं बनाएंगे।

धनु
व्यापार में अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। साल के पहले दिन आप बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए भी ये दिन शुभ दिखाई दे रहा है। आप कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा।

मकर
आर्थिक मामलों के हिसाब से आज का दिन खास रहने वाला है। आपको कई मामलों में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। नई योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा।

कुंभ
आपको धन हानि होने की संभावना है। लेन-देन के मालमों में बेहद सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य पर आप विशेष ध्यान देते नजर आएंगे।

मीन
साल का पहला दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

Related posts

UnLock 4: मेट्रो खुलेगा, आयोजन होंगे, स्कूल भी जायेंगे छात्र

Mamta Gautam

एसटी/एससी एक्ट में बदलाव के विरोध में असम के विभिन्न इलाकों में भारत बंद का प्रभाव

Rani Naqvi

अलग मिजाज में लालू ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले गजब है रे भाई

shipra saxena