featured Breaking News देश राज्य

यशवंत सिन्हा का पीएम पर पलटवार, ‘मैं भीष्म हूं, अर्थव्यवस्था का चीर हरण नहीं होने दूंगा’

modi and yashwant sinha यशवंत सिन्हा का पीएम पर पलटवार, 'मैं भीष्म हूं, अर्थव्यवस्था का चीर हरण नहीं होने दूंगा'

नई दिल्ली। बुधवार को पीएम मोदी ने आर्थिक नीतियों पर हो रही बीजेपी की आलोचना के बारे में आंकड़ों के साथ जवाब दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि कुछ लोग शल्य प्रवृत्ति के होते हैं जिन्हें पहचानना काफी जरूरी होता है। पीएम मोदी ने कहा था कि पिछली सरकार के दौरान कई बार ऐसे मौके सामने आए हैं जिसमें अर्थव्यवस्था 5.7 प्रतिशत तक गिर गई। ऐसे में बीजेपी के दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया है।

modi and yashwant sinha यशवंत सिन्हा का पीएम पर पलटवार, 'मैं भीष्म हूं, अर्थव्यवस्था का चीर हरण नहीं होने दूंगा'
yashwant sinha attack to pm modi

यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि पीएम ने अपने बयान में महाभारत की जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वह भीष्म हैं और वह किसी भी सूरत में अर्थव्यवस्था का चीर हरण नहीं होने देंगे। उन्होंने अपने आप को भीष्म पितामह करार दिया था। यशवंत सिन्हा ने कहा कि दोनों सरकारों में तुलना करने का कोई मुद्दा नहीं है और दोनों सरकारों में तुलना नहीं करनी चाहिए। यशवंत सिन्हा ने कहा कि आगामी चुनाव में सरकार को जनता के सवाल का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार आगामी चुनाव में काम के आधार पर जवाब देने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि यशवंत सिन्हा पूर्व वित्त मंत्री रह चुके हैं ऐसे में उन्होंने पीएम मोदी के जीएसटी और नोटबंदी के फैसले की आलोचना की थी। जिसके बाद से आरोप प्रत्यारोप का सिललिला तेज हो गया है। यशवंत सिन्हा पर लगातार वार किया जा रहा है लेकिन यशवंत सिन्हा भी अपने उपर लगे सभी आरोपों का पलटवार कर रहे हैं।

Related posts

सीएम अशोक गहलोत बोले- राष्ट्रपति के ऊपर भारी दबाव

Aman Sharma

अमित शाह के लिए एक और हमारे लिए एक कानून नहीं चलेगा- तेजस्वी यादव

Pradeep sharma

उत्तर कोरिया को लेकर ट्रंप ने किया साफ, किम के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध

Vijay Shrer