featured दुनिया वायरल

NASA ने शेयर की भारतीय इंटर्न की हिंदू देवी-देवताओं के साथ वाली फोटो, मचा बवाल

WhatsApp Image 2021 07 12 at 12.16.32 NASA ने शेयर की भारतीय इंटर्न की हिंदू देवी-देवताओं के साथ वाली फोटो, मचा बवाल

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA नासा द्वारा एक फोटो शेयर किए जाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। दरअसल NASA ने भारतीय मूल की इंटर्न प्रतिमा राय की हिंदू-देवी देवताओं के साथ एक फोटो को पोस्‍ट कर दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

वैज्ञानिक सोच पर सवाल उठा रहे लोग

बता दें कि NASA ने दुनियाभर से इंटर्नशिप के लिए आवेदन मंगाने के लिए एक ट्वीट किया, जिसमें अपने इंटर्न की तस्‍वीरें पोस्ट की गई। इस तस्‍वीर पर जहां कई लोग नासा की वैज्ञानिक सोच पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं बड़ी संख्‍या में ऐसे भी लोग हैं, जो इसे अपने धर्म को मानने की आजादी करार दे रहे हैं।

हिंदू देवी-देवताओं के साथ फोटो वायरल

दरअसल NASA ने जिस तस्‍वीर को पोस्‍ट किया है उसमें भारतीय इंटर्न प्रतिमा रॉय मां सरस्‍वती, मां दुर्गा, भगवान राम-सीता की मूर्तियों के साथ नजर आ रही हैं। वहीं पास में एक शिव लिंग भी रखा हुआ है। प्रतिमा के कपड़े पर NASA का लोगो बना है। इस तस्‍वीर के पोस्‍ट होने के बाद कई लोगों ने NASA का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। तो कईयों ने ट्वीट करके हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

कौन हैं प्रतिमा रॉय ?

भारतीय मूल की प्रतिमा राय NASA ग्लेन रिसर्च सेंटर में सॉफ्टवेयर इंजिनियर को-ऑप इंटर्न हैं। वो न्यूयॉर्क सिटी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई कर रही हैं। प्रतिमा ने कहा कि वे भगवान में पूरी तरह यकीन करती हैं। हम जो भी करते हैं भगवान उसे देख रहा होता है और सपने वाकई में सच हो सकते हैं।

Related posts

UP: पत्नी से बहस के बाद पति ने दी तालिबानी सजा, जानकर रह जाएंगे दंग

Shailendra Singh

एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रमानी के समर्थन में आई 19 महिला पत्रकार

Rani Naqvi

कानपुर में मनाया गया ऐतिहासिक हटिया होली मेला, जानिए क्या है इसका इतिहास

Aditya Mishra