featured यूपी

नई जनसंख्या नीतिः वसीम रिजवी ने मुसलमानों पर दिया फिर विवादित बयान

wasim rizvi

लखनऊः अक्सर विवादों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। वसीम रिजवी ने नई जनसंख्या नीति का समर्थन करते हुए देश में जनसंख्या बढ़ाने का ठीकरा मुसलमानों पर फोड़ा है।

कुकुरमुत्तों से की तुलना

उनकी तुलना कुकुरमुत्ते से की है। वसीम ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों की तादाद कुकुरमुत्तों की तरह बढ़ रही है। वसीम रिजवी ने कहा कि जिस तरह से हिंदुस्तान में जनसंख्या बढ़ रही है, यह देश के लिए एक बहुत बड़ी परेशानी है। जनसंख्या नियंत्रण कानून हिंदुस्तान की जरूरत है, इसे जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए। वसीम रिजवी ने कहा कि जब भी इस कानून को बनाए जाने की बात होती है तो मुसलमानों के नाम पर राजनीति करने वाली कुछ सियासी पार्टियां आड़े आती हैं।

जनसंख्या का नियम सबकों मानना चाहिए-रिजवी

वसीम रिजवी ने शनिवार को कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों कि आबादी कुकुरमुत्तों कि तरह बढ़ रही है, जिसको रोकना होगा। वसीम रिजवी ने कहा कि भारत सभी धर्मों का है यह देश की तरक्की के लिए सभी धर्मों को जनसंख्या मामले पर बात माननी होगी।

वसीम रिजवी बोले कि सिर्फ सुविधाओं से वंचित करने से काम नहीं चलेगा। इस कानून में सजा का भी प्रावधान होना चाहिए। कानून बनाया जाना और उसको लागू करना हिंदुस्तान के मुसलमानों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि भारत में दो से अधिक बच्चे पैदा करने की बात नहीं मानने पर उसे कानून के तहत जेल भेजने का प्रावधान होना चाहिए।

Related posts

राफेल डील को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, ट्वीट कर कहा-चोर की दाढ़ी..

pratiyush chaubey

‘फर्जी बाबाओं’ में से एक ने अखाड़ा परिषद को भेजा नोटिस, बताया फर्जी

Pradeep sharma

गर्मी का पचंण्ड प्रकोप, देश के दर्जनों राज्य सूर्यदेव के गुस्से का शिकार

bharatkhabar