featured यूपी

सिलाई-कढ़ाई के हुनर से महिलाएं लिखेंगी तरक्की की इबारत, देखें, आत्मनिर्भर भारत की नई तस्वीर

सिलाई-कढ़ाई के हुनर से महिलाएं लिखेंगी तरक्की की इबारत, देखें, आत्मनिर्भर भारत की नई तस्वीर

लखनऊ: आत्मनिर्भर भारत अभियान के ग्रामीण महिलाओं का हुनर गांव से निकलकर शहर की तरफ पहुंच चुका है । महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहल कर रहे हैं। चाहरदिवारी में दफन हो रहे महिलाओं के हुनर को भी सफलता की उड़ान मिल सके। इस अभियान के तहत पॉलपोथ नगर के गेस्ट हाउस में इफको ने ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिलवाया। इसके बाद महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन भी वितरित की।  मुख्य अतिथि इफका सुबह महिला क्लब की अध्यक्षा बीना झा ने शगुफ्ता अलसल, सोनिका सिहं और पुष्पा देवी को सिलाई मशीन प्रदान की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहाकि, महिलाओं को अपनी कार्यकुशलता और मेहनत के बल पर समाज मे कई उदाहरण पेश किए हैं। अब महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

उन्होने बताया कि व्यवसायिक रुप में सिलाई-कढ़ाई के जरिए महिलाएं भी पुरुषों की तरह परिवारिक जिम्मेदारी निभा सकती है। इसके लिए इफको महिला क्लब और उसके पदाधिकारी हमेशा जरुरतमंद लोगों के साथ खड़े हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम में महिला क्लब की सचिव संध्या श्रीवास्तव, सचिव प्रीति मांगलिक, कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह सहित जनसंपर्क अधिकारी विनीत शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इफकोकार्मिक विभाग के आरपी सिंह ने किया।

Related posts

DRI ने 43 करोड़ का सोना तस्करी करते 8 लोगों को पकड़ा

Samar Khan

नरोरा में होगा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

Aditya Mishra

केंद्र सरकार ने लोगों को दी बड़ी राहत,पेट्रोल-डीजल पर 1.5 रुपये एक्साइड ड्यूटी घटाई

rituraj