featured मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के बीच महिला बैंक अधिकारी के साथ दुष्कर्म, घर से दूर हैं परिजन

rape

भोपाल। लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश से बेहद ही चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक महिला अधिकारी के साथ घर में घुसकर रेप किया गया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। राजधानी भोपाल में जारी लॉकडाउन में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच महिला बैंक अधिकारी के साथ दुष्कर्म की इस वारदात से पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं।

मीडिया के मुताबिक 53 साल की पीड़ित महिला नेत्रहीन हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स उनके घर में रात के अंधेरे में घुसा था। घटना के वक्त महिला घर में अकेले थीं और अपने कमरे में सो रही थीं। युवक ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार भी हो गया।

महिला बैंक अधिकारी के परिवार के अन्य सदस्य लॉकडाउन की वजह से राजस्थान में फंसे हुए हैं। इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने ANI से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया है। पीड़िता को फिलहाल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 औऱ 377 के तहत केस दर्ज किया गया है।

https://www.bharatkhabar.com/number-of-corona-infected-in-madhya-pradesh-was-1-thousand-337-64-people-died/

बहरहाल अभी इस मामले में आरोपी को लेकर पुलिस के पास कोई भी सुराग नहीं है। आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के फैलने के खतरे को देखते हुए पूरे देश में इस वक्त लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन में किसी को भी अपने घरों से निकलने की इजाजत नहीं है। पुलिस दिन-रात सड़कों पर पहरा दे रही है ताकि कोई भी शख्स लॉकडाउन का उल्लंघन ना करे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

हालांकि लॉकडाउन के बीच अपराध जगत से जुड़ी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ ही दिनों पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात के अंधेरे में अपने पति की हत्या का आरोप लगा था। हाल ही में मध्य प्रदेश में तीन साल की एक मासूम से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने बच्ची के शव को जंगल में फेंक दिया था। बच्ची की डेड बॉडी को कुत्तों ने भी नोंचा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया था।

Related posts

चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, सीएम ने आपदा प्रबंधन विभागों को दिए सख्त निर्देश

Aman Sharma

सचिन-अनुराग ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, खिलाड़ियों का तराशेगा हुनर

lucknow bureua

मुख्यमंत्री ने की पलायन आयोग द्वारा तैयार की गई जनपद चमोली की रिपोर्ट का विमोचन..

Rozy Ali