featured Uncategorized देश

Weather Forecast Today: 2 मई तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में चलेगी लू, ऑरेंज अलर्ट जारी

hot weather heat wave Weather Forecast Today: 2 मई तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में चलेगी लू, ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दो मई तक और पूर्वी भारत में 30 अप्रैल तक लू चलेगी। जबकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए राहत की खबर है। यहां दो से चार मई के बीच बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को रहा 72 साल में दूसरी बार सर्वाधिक तापमान
अप्रैल में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि 72 साल में दूसरी बार सर्वाधिक रहा था। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के पश्चिमी तटीय इलाकों, तेलंगाना और आंतरिक ओडिशा में लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में पड़ सकती है बारिश
भीषण गर्मी और लू से दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत झुलस रहा है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि 2 से 4 मई तक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान 36 और 39 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Rashifal : किस्मत के कनेक्शन से बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

मौसम विभाग की मानें तो, चार मई को अंडमान सागर में एक चक्रवात विकसित होगा। जिसके बाद पांच मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Related posts

तीन तलाक पर कुरान शरीफ का हवाला देना इस्लाम का अपमानः रामदेव

kumari ashu

पृथ्वी के अलावा और कौन-कौन से ग्रह हैं रहने लायक, देखिए

pratiyush chaubey

Shardiya Navratri 2023 First Day: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Rahul