featured धर्म

Shardiya Navratri 2023 First Day: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

pic Shardiya Navratri 2023 First Day: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023 First Day: 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है, शारदीय नवरात्रि नौ दिन तक चलेगा। इन नौ दिनों में देवी की नौ अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है।

ये भी पढ़ें :-

15 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

आज यानी रविवार को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन नवरात्रा है। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। शैलीपुत्री हिमालय की पुत्री हैं। इसी वजह से मां के इस स्वरूप को शैलपुत्री कहा जाता है।

मां शैलपुत्री पूजा मुहूर्त
इस बार मां शैलपुत्री की पूजा अभिजीत मुहूर्त में कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.28 से दोपहर 12.23 तर रहेगा।

मां शैलपुत्री पूजा विधि

नवरात्र के पहले दिन सबसे पहले पूजा और घटस्थापना करें।

इसके बाद मां शैलपुत्री की पूजा करें।

देवी मां को अक्षत, सफेद फूल, धूप, दीप, फल और मिठाई अर्पित करें।

पूजा के दौरान मंत्रों का उच्चारण करें और फिर माता शैलपुत्री की पूजा करें।

पूजा के बाद पूरी श्रद्धा के साथ घी के दीपक से मां शैलपुत्री की आरती करें।

पूजा समाप्त होने के बाद मां शैलपुत्री से प्रार्थना करें।

देवी मां को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

मां शैलपुत्री के इन मंत्रों का करें जाप
ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

वन्दे वांच्छितलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्॥

वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी।

पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी रत्नयुक्त कल्याणकारीनी।।

या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

Related posts

अल्मोड़ा:  राहुल गंधी ने भरी हुंकार, पीएम मोदी पर किया जुबानी प्रहार, बोले- कोई वादा पूरा नहीं किया

Saurabh

लखनऊः यूपी में JDU की एंट्री, केसी त्यागी बोले- BJP से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

Shailendra Singh

Bomb Threat: बेंगलुरु के 45 स्कूलों को मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

Rahul