featured देश

उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कुमार छात्र आंदोलन के समय से लेकर संसद तक अनेक वर्षों तक उनके महत्वपूर्ण सहकर्मी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुमार एक ख्यातिप्राप्त लेखक, प्रतिभावान कवि और मंत्रमुग्ध करने वाले वक्ता थे। उनका व्यक्तित्व सचमुच सर्वगुणी और बहुमुखी था।

इसे भी पढ़ें-चीन में एक बार फिर जिनपिंग राज, सर्वसम्मति से चुने गए राष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया
उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

इसे भी पढ़ेःमध्यप्रदेशः जनसम्पर्क मंत्री द्वारा दतिया में राजगढ़ पैलेस, होटल का शिलान्यास किया

“संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के असामयिक निधन के बारे में जानकर मुझे सदमा लगा है और मैं काफी दुखी हुआ हूं।कुमार छात्र आंदोलन से लेकर संसद तक की जीवन यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सहकर्मी रहे वे एक समर्पित राष्ट्रवादी, विख्यात और प्रिय नेता तथा एक विशिष्ट राजनेता थे। एक ख्यातिप्राप्त लेखक, प्रतिभावान कवि और मंत्रमुग्ध करने वाले वक्ता के रूप में उनका व्यक्तित्व सचमुच सर्वगुणी और बहुमुखी था। उत्कृष्ट कार्यकाल और सार्वजनिक जीवन में उनके कार्यों की लंबी सूची हमारे देश के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा के प्रमाण हैं।

मंत्री के निधन  से भारतीय लोकतंत्र और राज्यव्यवस्था को अपूरणीय क्षति हुई

मंत्री के निधन से भारतीय लोकतंत्र और राज्यव्यवस्था को अपूरणीय क्षति हुई है। मेरी प्रार्थना है कि परमात्मा उनके परिजनों, दोस्तों और प्रियजनों को इस अत्यंत कठिन समय से उबरने की शक्ति और साहस प्रदान करें।अनंत कुमार को हमेशा याद किया जाएगा और उनकी स्मृतियों को हमेशा के लिए संजोकर रखा जाएगा। उनका जीवन चिरकालिक ज्योति के समान आने वाले लंबे समय तक देश सेवा करने वाले लोगों का मार्गदर्शन करता रहेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। ॐ शांति।”

इसे भी पढ़ेंःकांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजलि

मंत्री अनंत कुमार  कैंसर से पीड़ित थे

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। अनंत कुमार 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। जानकारी के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे।अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे।कुमार मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे. वे कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से लगातार छह बार सांसद रहे

महेश कुमार यादव

Related posts

फतेहपुर: इस क्षेत्र में जाम का झाम, हजारों लोग रोज होते हैं परेशान

Shailendra Singh

साइकिल पर कौन होगा सवार अखिलेश या मुलायम? आज होगा फैसला

shipra saxena

उत्तराखंड: अब कौन होगा नेता प्रतिपक्ष ? कांग्रेस आज करेगी मीटिंग

pratiyush chaubey