featured देश राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों समेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख व्यक्त किया।राहुल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘अनंत कुमार जी के निधन से मैं दुखी हूं। उनके परिजनों और मित्रों को मेरी सांत्वना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

इसे भी पढ़ेःअनंतनाग में यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

राहुल गांधी ट्वीट-

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मंत्री प्रकाश जावडेकर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है। मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने शोक जताते हुए कहा, ‘अनंत कुमार जी का निधन देश और मेरे व्यक्तिगत जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे हम लोगों के अनन्य मित्र और महान मार्गदर्शक थे। हाल में बीते कर्नाटक चुनाव में हमलोगों ने एकसाथ काम किया था। उनका अचानक जाना सबके लिए सदमा है।बेंगलुरु में उनकी अंतिम यात्रा में हम लोग शामिल होंगे।’

इसे भी पढ़ेःदिल्लीः पीयूष गोयल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा आरंभ पर श्रमदान में भाग लिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दुख जताते हुए कहा, ‘मैंने अपना परम मित्र खो दिया। वे आदर्शों वाले राजनेता थे जिन्होंने एक सांसद और मंत्री के तौर पर देश को बहुत कुछ दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।उनके परिजनों और सगे-संबंधियों को दुख सहने की क्षमता दे। अनंत कुमार के निधन पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ अनंत कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं।उन्होंने पूरे जीवन बीजेपी की सेवा की। बेंगलुरु हमेशा उनके दिल और दिमाग में था।’

अनंत कुमार 59 वर्ष के थे

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। अनंत कुमार 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। जानकारी के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे।

महेश कुमार यादव

Related posts

KargilVijayDiwas: जाने कैसे भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के मंसूबों पर फेरा था पानी…

Shailendra Singh

उत्तराखंड सरकार के पास सम्यक दृष्टि की कमी है: पीसीसी चीफ

Trinath Mishra

सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में मुकदमे को 31 अगस्त तक पूरा करने का दिया आदेश

Rani Naqvi