Breaking News featured देश भारत खबर विशेष हेल्थ

देश के 6 मिलियन से ज़्यादा लोगो का टीकाकरण ,महज 24 दिनों में यह करने वाला भारत अभी तक सबसे आगे

21 देश के 6 मिलियन से ज़्यादा लोगो का टीकाकरण ,महज 24 दिनों में यह करने वाला भारत अभी तक सबसे आगे

नई दिल्ली – जैसा की हम सभी को ज्ञात है कि कोरोना महामारी को रोकने के उद्देश्य से पूरे देश में टीकाकरण बहुत तेज़ी से जारी है। पूरे भारत में अब तक 66 लाख से ज्यादा को वैक्सीन दी जा चुकी है। ऐसा करने में भारत को महज़ 24 दिन लगे। बताया जा रहा है कि भारत एक मात्र ,ऐसा देश है जिसने महज 24 दिनों में देश के लगभग 6 मिलियन से ज्यादा लोगो का टीकाकरण किया है। वहीं इस टीकाकरण में कुछ राज्य काफी आगे तो कुछ काफी पीछे है। कुछ राज्यों में 65% से ज्यादा हैल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण हो चुका है तो वहीं कुछ राज्यों में 40% भी नहीं हो पाया है।

राज्य सरकारों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सलाह – इस टीकाकरण के चलते केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को सलाह दी है कि  ऐप हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन के लिए बुलाया जाए। 20 फरवरी तक हेल्थकेयर वर्कर को दे दिया जाए पहला डोज। जो रह गए है उनको मोप अप राउंड 24 फरवरी तक दे दिया जाए। उसी तरह 1 मार्च तक फ्रंट लाइन वर्कर को दे दिया जाए और जो रह जाएंगे उन्हें 6मार्च को मोप अप राउंड तक दे दिया जाए। इन हैल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को इस तारीख तक वैक्सीन की पहली डोज़ मिल जाए। साथ ही आपको यह भी बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 1.08 करोड़ लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ और अभी 1.43 लाख एक्टिव केस है। भारत में प्रति दस लाख आबादी में 7860 लोगों को संक्रमण हुआ जबकि 112 लोगों की प्रति दस लाख आबादी में कोरोना से मौत हुई। भारत में 1,43,625 एक्टिव केस हैं जिसमें से सबसे ज्यादा एक्टिव केस दो राज्यों में है। ये दो राज्य है केरल और महाराष्ट्र। कुल एक्टिव केस का 71 फीसदी एक्टिव केस इन दोनों राज्यों में है। जहां केरल में 45.72 फीसदी और महाराष्ट्र में 25.06 फीसदी केस है।

 

भारत के स्वास्थ मंत्रालय ने कही बाते ये बाते –
स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार ,भारत में 12 ऐसे राज्य हैं। जहां 65 फीसदी से ज्यादा हैल्थ केयर वर्करों को टीका लग चुका है। ये राज्य हैं बिहार, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओड़िशा, मिज़ोरम, उत्तर प्रदेश, अंडमान निकोबार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केरल। इन राज्यों मे बिहार में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। साथ ही आपको यह भी बता दे कि बिहार में 78.1%, त्रिपुरा में 77.1%, मध्यप्रदेश में 76%, उत्तराखंड में 73.7%, ओड़िशा में 72.4%, मिज़ोरम में 69.9%, हिमाचल प्रदेश में 68.7%, उत्तर प्रदेश में 68.2%, अंडमान निकोबार में 67.9%, राजस्थान में 67.3% और केरल में 66.9% और लक्ष्वदीप में 66.7% हैल्थ केयर वर्कर को टीका लग चुका है।

 

Related posts

7 मई को पड़ने वाली बुद्ध पुर्णिमा क्यों है खास?, जानिए क्यों मनाई जाती है बुद्ध पूर्णिमा और इसका क्या है महत्व?

Mamta Gautam

पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर पर की गोलाबारी, सेना का एक जवान शहीद

shipra saxena

ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका की लव स्टोरी, पढ़िए दिलचस्प किस्से

mohini kushwaha