मनोरंजन featured

ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका की लव स्टोरी, पढ़िए दिलचस्प किस्से

Untitled 282 ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका की लव स्टोरी, पढ़िए दिलचस्प किस्से

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की प्यार की दांस्ता बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि इन दिनों बी-टाउन में इनके प्यार की चर्चा खूब जोर शोर से उठ रही है। यहां तक कि बी-टाउन में इनकी शादी की चर्चा भी खूब होने लगी है। हाल ही में प्रियंका निक को अपनी मां और भाई से मिलवाने के लिए मुबंई लाई थी जहां प्रियंका ने निक के लिए खूबसूरत डिनट डेट प्लान किया था।

Untitled 282 ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका की लव स्टोरी, पढ़िए दिलचस्प किस्से

प्रियंका ने निक को अपनी मां से मिलवाने के बाद अब गोआ निकल पड़ी है। जहां से प्रियंका ने कुछ फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अब इन दिनों की नजदीकियों बढ़ाने के लिए इनके घर वालों की ओर से सगाई की बात सामने आ रही है। जी हां… कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। आज हम आपको निक और प्रियंका की लव स्टोरी के कुछ अहम और दिलचस्प किस्से सुनाने जा रहे हैं।

प्रियका और निक की लव स्टोरी

प्रियका और निक की मुलाकात एक शादी में हुई थी। निक ने प्रियंका को एक शादी में प्रपोज किया था जहां प्रियंका स्पेशल गेस्ट के तौर पर गई थीं। आपको बता दें कि इसी शादी समारोह के दौरान निक ने प्रियंका को अपने पेरेंट्स से भी मिलवाया था। इस फंक्शन के बाद ही प्रियंका भारत आ गई थीं और निक को अपने परिवार से मिलवाया था जिसने इन दोनों के रिश्ते की अफवाहों को और भी हवा दे दी। प्रियंका इन दिनों निक के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं जिसकी पहली तस्वीर मंगलवार को सामने आई।

ये भी पढ़ें:मां से मिलाने के बाद ब्वॉयफ्रेंड निक संग प्रियंका गोवा में बिता रही हैं खास पल, देखे फोटो

प्रियंका और निक जल्द ही लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि निक ने प्रियंका को लिव इन में रहने के लिए कहा था जिस पर प्रियंका ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। इन दिनों प्रियंका और निक इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में हॉट टॉपिक बने हुए हैं और हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म “भारत” में नजर आ सकती है। जिसकी शूटिंग भी जल्द ही होने वाली है। बता दें कि ये फिल्म प्रियंका सलमान खान के साथ करेंगी। दर्शको को काफी समय बाद प्रियंका और सलमान खान साथ दिखने वाले हैं। फिल्म “भारत” को अली अब्बास जफर द्रारा डायरेक्ट किया जाएगा।

Related posts

Corona Case In India: पिछले 24 घंटे में 7,171 नए कोरोना केस, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.69 प्रतिशत

Rahul

कपड़ों वाले बाबा बने योग गुरु रामदेव, शुरु किया ‘पतंजलि परिधान’

mahesh yadav

उत्तराखंड : लगातार बारिश होने से सड़क पर आया मलबा, बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, सैकड़ों वाहन फंसे

Rahul