featured यूपी

UP ELECTION 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल

WhatsApp Image 2022 02 12 at 1.37.33 PM UP ELECTION 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल
shivnandan 1 UP ELECTION 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल शिवनंदन, संवाददाता

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण का मतदान होने जा रहे है। लेकिन अभी भी कांग्रेस में नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच शनिवार को कांग्रेस की पोस्टर गर्ल और जानी-मानी नेता पल्लवी सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

WhatsApp Image 2022 02 12 at 1.37.33 PM 2 UP ELECTION 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल

कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण का मतदान होने जा रहे है। लेकिन अभी भी कांग्रेस में नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच शनिवार को कांग्रेस की पोस्टर गर्ल और जानी-मानी नेता पल्लवी सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गई हैं।  कुछ समय पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया था।

WhatsApp Image 2022 02 12 at 1.37.33 PM 1 UP ELECTION 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल

प्रियंका मौर्या और वंदना सिंह बीजेपी में हो चुकी हैं शामिल

यूपी चुनाव के मद्देनजर छोटी-बड़ी पार्टियों के छोटे-बड़े नेताओं का दल बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है। बता दें, पल्लवी सिंह “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” कैंपेन के प्रमुख चेहरों में शामिल थीं। पल्लवी सिंह प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव पद पर थीं। इससे पहले प्रियंका मौर्या और वंदना सिंह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।

WhatsApp Image 2022 02 12 at 1.37.33 PM UP ELECTION 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल

बसपा की चारुल मिश्रा ने भी बीजेपी का दामन थामा

इसके अलावा, बसपा की चारुल मिश्रा ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसी के साथ सपा की सिंड्रेला भी बीजेपी की हो गई हैं। सिंड्रेला साल 2010 से क्रिश्चियन समुदाय की सदस्य रही हैं। इस दौरान बीजेपी के लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस का एक गुलाबी रंग का पोस्टर था, जिसपर लिखा था ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’ इस पोस्टर पर चार महिलाओं के चेहरे थे। इनमें से 3 बहनों ने बीजेपी जॉइन कर ली है।

Related posts

खुदाई में मिले महारानी विक्टोरिया के जमाने के सिक्के, हमीरपुर पुलिस ने किया सील

Shailendra Singh

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे यूपी के ये बस स्टेशन, जानिए क्या है तैयारी

Aditya Mishra

30 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul