featured धर्म

30 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 30 नवंबर 2022 का बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। मीडिया व बैंकिंग फील्ड के जात लाभान्वित होंगे।

वृष
आज का दिन सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा दशम है। धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन
चन्द्रमा नवम भाव में है। सूर्य का इस राशि से खष्ठम रहना स्वास्थ्य में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है।

कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य सुख में बाधा देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह
आज सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या
चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम भाव में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

तुला
चन्द्रमा का राशि से पँचम में होना संतान के लिए शुभ है। गुरु खष्ठम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
आज सूर्य का इस राशि में गोचर बिजनेस में उन्नयन देगा। वृष व कर्क के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है

धनु
गुरु चतुर्थ परिवार का मङ्गल करता है। आज सूर्य द्वादश व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।

मकर
शनि व शुक्र मेडिकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को प्रगति देगा। राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा कुम्भ में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ
आज का दिन बिजनेस में मेहनत व संघर्ष का है।इस राशि से द्वादश शनि,वृश्चिक राशि के सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा जॉब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।

मीन
आज चन्द्रमा द्वादश भाव में शुभ है। जॉब में नवम सूर्य व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जॉब में बड़ी सफलता दे सकता है। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व हरा रंग शुभ है।

Aaj Ka Panchang: आज 30 नवंबर 2022 बुधवार का दिन है। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी 08:58 AM तक उसके बाद अष्टमी है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-हर्षण, करण- विष्टि और बव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 30 नवंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-सप्तमी 08:58 AM तक उसके बाद अष्टमी
  • नक्षत्र -धनिष्ठा 07:11 AM तक उसके बाद शतभिषा 06:12 AM, Dec 01 तक
  • करण-विष्टि और बव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-हर्षण
  • वार- बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:54 AM
  • सूर्यास्त– 5:36 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 12:47 PM, 30 नवंबर
  • चन्द्रास्त- 12:23 AM, 1दिसंबर
  • राहु काल -12:15 PM से 01:35 PM तक

Related posts

अब 250 रूपए में घर पर बैठे होगा कोरोना टेस्ट, 15 मिनट में रिपोर्ट आपके हाथ

Rahul

कपड़ों वाले बाबा बने योग गुरु रामदेव, शुरु किया ‘पतंजलि परिधान’

mahesh yadav

चुनाव के दौरान जवानों ने चलाई गोली, टीएमसी प्रमुख हुईं नाराज, की आलोचना

bharatkhabar