Breaking News उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड: अंजलि माहेशवरी होंगी मानव अधिकार आयोग की नई महिला प्रदेश उपाध्यक्ष

National Human Rights Commission उत्तराखंड: अंजलि माहेशवरी होंगी मानव अधिकार आयोग की नई महिला प्रदेश उपाध्यक्ष

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की बैठक में अंजलि माहेशवरी को प्रदेश की नई महिला उपाध्यक्ष चुना गया है। हरिद्वार के बिल्केश्वर में आयोजित की गई इस बैठक में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के प्रदेश संयोजक लोकेश कुमार ने अंजलि मादेशवरी को प्रदेश की नई महिला उपाध्यक्ष चुना और उनकी तारीफ में चंद शब्द कहे।

National Human Rights Commission उत्तराखंड: अंजलि माहेशवरी होंगी मानव अधिकार आयोग की नई महिला प्रदेश उपाध्यक्ष

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संयोजक लोकेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में महिला उत्पीड़न को लेकर मानव अधिकार संगठन सजग रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में महिलाओं का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा की घटनाओं को लेकर रणनीति के तहत संगठन के सदस्य कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश संयोजक लोकेश ने आगे कहा कि संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारियों को सम्मिलित किया जा रहा है। बता दें कि बैठक में सनातन सेवा मिशन ट्रस्ट की अंजलि माहेश्वरी को राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की महिला शाखा के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया है।

 

Related posts

जांच में सहयोग नहीं कर रही हनीप्रीत- पुलिस कमिश्नर

Pradeep sharma

सरकार बनने के बाद बनवाएंगे भव्य राम मंदिर: सतीश मिश्रा

Shailendra Singh

कश्मीर में सोमवार से 40 लाख पोस्टपेड मोबाइल फोन हो जायेंगे चालू

Trinath Mishra