Breaking News यूपी

सरकार बनने के बाद बनवाएंगे भव्य राम मंदिर: सतीश मिश्रा

222304700 4882486095099931 8067844517732969032 n सरकार बनने के बाद बनवाएंगे भव्य राम मंदिर: सतीश मिश्रा

लखनऊ। ब्राह्मण-दलित गठजोड़ की राजनीति के भरोसे सियासी नैया पार करने में जुटे बसपा के महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। सतीश चंद्र मिश्रा के इस बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है।

अयोध्या में ‘प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्‍मान विचार गोष्‍ठी’ में पहुंचे सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो वे भव्य रूप से भगवान राम का मंदिर बनवाएंगे। बसपा महासचिव का यह बयान राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

221161220 4882486228433251 8166580222986025558 n सरकार बनने के बाद बनवाएंगे भव्य राम मंदिर: सतीश मिश्रा

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाली है। मायावती के शासन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कभी कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। यह हमारी सरकार ही ऐसा शासन दे सकती है। बसपा नेता ने कहा कि हम सर्वजन की राजनीति करते हैं। कोई धर्म या भगवान किसी की पार्टी की जागीर नहीं हैं।

बसपा सांसद ने कहा कि बसपा की सरकार बनने के बाद जनभावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसको लेकर किसी के भी भ्रम में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को लेकर जो कोर्ट का आदेश है उसका पालन होगा। सरकार बनने के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं है।

Related posts

देर रात परिचित के घर पार्टी कर रहे छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश करने वाले एक्टिविस्ट की गोली लगने से मौत

Trinath Mishra

ट्विटर ने खत्म की भक्त और भगवान के बीच की दूरी, यहां पर कीजिए ऑनलाइन दर्शन

Shailendra Singh

Delhi Pollution : दिल्ली में 1 सप्ताह के लिए स्कूल बंद, 17 नवंबर तक औद्योगिक गतिविधियों पर रोक

Neetu Rajbhar