निर्मल उप्रेती (अल्मोड़ा)
Almora: अल्मोड़ा में ऐतिहासिक व प्रसिद्ध नंदादेवी मेले की भव्य शुरुआत हो चुकी है। कदली वृक्षों की चंद वंशीय परिवार ने पूजा अर्चना की और मां नंदा सुनन्दा की मूर्ति का निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी।
नन्दा की प्रतिमा का स्वरुप उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी नन्दादेवी की तरह बनाया जाता है। स्कंद पुराण के मानस खंड में बताया गया है कि नन्दा पर्वत के शीर्ष पर नन्दादेवी का वास है। भगवती नन्दा की पूजा तारा शक्ति के रूप में षोडशोपचार, पूजन, यज्ञ और बलिदान से की जाती है।
प्रतिमा निर्माण मध्य रात्रि से पूर्व तक पूरा हो जाता है। मध्य रात्रि में इन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद पूजा सम्पन्न होती है और आज महा नंदा अष्टमी के दिन नंदा-सुनंदा पूजा अर्चना में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन के लिए आते हैं।