featured उत्तराखंड

अल्मोड़ा: जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री ने किया जनता को संबोधित, कहा- 7 साल में पिछले 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

vlcsnap 2021 09 06 16h12m35s082 अल्मोड़ा: जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री ने किया जनता को संबोधित, कहा- 7 साल में पिछले 40 साल का रिकॉर्ड टूटा
जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अल्मोड़ा में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। रेमजे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अल्मोड़ा एक ऐतिहासिक व संस्कृति नगरी है जिसका अपना एक इतिहास रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जन आशिर्वाद रैली में लोगों ने जिस प्रकार हमारा स्वागत किया उसके लिये धन्वाद। आज केंद्र में मोदी के शासनकाल में 7 साल में पिछले 40 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जुलाई 2021 को मुझे मेरे संगठन ने जिम्मेदारी दी उसके लिये में उनका आभारी हूं।

‘22 हजार पदों की भर्ती शुरू कर दी है’

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सीधे आदेश दिए गए हैं कि तहसील का काम जिले में और जिले का काम प्रदेश में नहीं आना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि हर व्यक्ती का काम किया जाए।

आपको बता दें कि इस दौरान जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री धामी के साथ केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे हैं। उन्होंने यहां कई योजनाओं का लोकार्पण किया।

Related posts

अमेरिका भारत के कंधे पर गोली रखकर करेगा चीन का शिकार ?

Mamta Gautam

अल्मोड़ा: मरीज की मौत पर मरिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Rahul

टीएचडीसी विलय: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोली सदा-सदा के लिये खत्म होगा अस्तित्व

Trinath Mishra