featured उत्तराखंड राज्य

Uttarakhand Election: उत्तराखंड भाजपा में किस प्रत्याशी को मिलेगी कौन सी सीट, जानिए किन सीटों पर स्थिति है एकदम साफ

E YvZfQUUAAAKoX Uttarakhand Election: उत्तराखंड भाजपा में किस प्रत्याशी को मिलेगी कौन सी सीट, जानिए किन सीटों पर स्थिति है एकदम साफ

Uttarakhand Election || विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को लेकर उत्तराखंड भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों के दावेदारों की पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार को राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक चर्चा के बाद इन नामों पर मुहर लगा दी जा चुकी है। जिसकी सूची आज दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। हालांकि तैयार लिस्ट पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड का निर्णय अंतिम निर्णय माना जाएगा। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 28 सीटों की स्थिति लगभग साफ है। यदि इन प्रत्याशियों के नाम भी फेरबदल नहीं होती है तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है।

करीब 25 सीटों पर कई कारणों की वजह से नामों को चयन को लेकर मुसीबत झेलनी पड़ सकती है जानकारी के मुताबिक 10 से 15 विधायकों की टिकट पार्टी टिकट सकती है। 

बैठक में शामिल थे ये प्रमुख नेता

उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में शनिवार को आयोजित चुनाव समिति की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी प्रदेश, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, विजय बहुगुणा, त्रिदेव रावत, तीरथ सिंह रावत समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी विधानसभा पैनल को लेकर विचार विमर्श किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार आधार पर चर्चा की गई। 

इन सीटों पर ये प्रत्याशी लगभग है तय

हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कोई सूची साझा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से, बंशीधर भगत कालाढूंगी से, सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर), डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ), विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर), उमेश शर्मा काऊ (रायपुर), विनोद चमोली (धर्मपुर), चंदन रामदास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज), राजेश शुक्ला (किच्छा), कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर), महेश जीना (सल्ट), चंद्रा पंत (पिथौरागढ़), डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता), नवीन दुम्का (लालकुंआ), बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण), बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), रेखा आर्य (सोमेश्वर), अरविंद पांडेय (गदरपुर), गणेश जोशी (मसूरी) व डा धन सिंह रावत (श्रीनगर), विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार),  ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर), कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी) व पूर्व विधायक राजकुमार (पुरोला) से चुनाव लड़ सकते हैं। 

Related posts

पाक की दावेदारी एनएसजी में ज्यादा मजबूत: सरताज

bharatkhabar

सुषमा स्वराज ने मालदीव के विदेश मंत्री से मुलाकात की

bharatkhabar

16 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul