featured धर्म

16 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 16 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 1616 अप्रैल 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल..

मेष
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य खराब होने से परेशानी होगी। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता आपको परेशान कर सकती हैं। आज कार्य पूरे होने में अड़चन आ सकती हैं।

वृष
नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन
मिथुन राशिवाले आज जातक हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ विवाद हो सकता हैं। धन और कीर्ति की हानि हो सकती हैं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता हैं। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा सताएगी।

कर्क
जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती हैं। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना हैं। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है।

सिंह
सिंह राशि वाले जातक वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज का पूरा दिन आनंद के साथ बीतेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा।

कन्या
पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। परिवार मे जमीन-जायदाद को लेकर मतभेद हो सकता हैं। साथ ही साथ पेट से संबन्धित परेशानी आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है।

तुला
आज के दिन लाभ होने की भी संभावना हैं। जमीन जायदाद आदि विषयों के कार्य में सावधानी रखिए। संतान के पीछे खर्च करेंगे। विद्यार्थीगण विद्या के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। यात्रा पर जाने से बचें।

वृश्चिक
आज दिन के शुरुआत में जातक का मन उलझन में रहेगा।। मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। घूमने फिरने के लिए समय उचित हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चले।

धनु
आज का दिन जातक शारीरिक तथा मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। जातक के सामने कोई दुविधा आ सकती हैं। वैचारिक स्तर पर ख्यालों में खोए रहेंगे। आवश्यक निर्णय इस समय न ले।

मकर
आज शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता जातक को परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय हो सकता हैं।

कुंभ
आज जातक मित्रो से लाभ होने के योग हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती हैं। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती हैं।

मीन
आज जातक प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ सकता हैं। नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 16 अप्रैल 2023 रविवार का दिन है। बैशाख मास की कृष्ण पक्ष एकादशी 06:14 PM तक उसके बाद द्वादशी है । सूर्य – मीन राशि, योग- शुक्ल योग 12:13 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग, करण-बव 07:30 AM तक, बाद बालव 06:14 PM तक, बाद कौलव 05:00 AM तक, बाद तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 16 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि एकादशी 06:14 PM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र-उत्तराषाढा 09:14 AM तक उसके बाद श्रवण
  • करण -बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-शुक्ल
  • वार-रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:09 AM
  • सूर्यास्त–6:44 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 3:33 AM 16अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 3:05 PM 16 अप्रैल
  • राहु काल – 10:53 AM से 12:27 PM तक

Related posts

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस के बाद अब भाजपा और सपा भी चुनावी कार्यक्रमों को कर रही है रद्द

Neetu Rajbhar

क्या देश में कोरोना लॉकडाउन के बीच खुल सकती है सैलून, ब्यूटी ट्रीटमेंट, स्पा की दुकाने, पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने दिया ये जवाब

Shubham Gupta

इमैनुएल मैक्रों के इस बयान पर भड़का टर्की, वाद विवाद जारी

Aditya Gupta