featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस के बाद अब भाजपा और सपा भी चुनावी कार्यक्रमों को कर रही है रद्द

BSP 1 उत्तर प्रदेश: कांग्रेस के बाद अब भाजपा और सपा भी चुनावी कार्यक्रमों को कर रही है रद्द

उत्तर प्रदेश || कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी महिला मैराथन रैली को रद्द करने का फैसला लिया था इसके बाद अब भाजपा और समाजवादी पार्टी की ओर से भी चुनावी कार्यक्रमों को करने का फैसला लिया गया है।

यूपी में पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द

अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित थी लेकिन कोरोना की स्थिति और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम को रद्द किए जाने की संभावना है। आपको बता दें पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा है कि हमें इस संबंध में आधिकारिक संचार के माध्यम से कार्यक्रम को रद्द करने की सूचना प्राप्त हुई है। 

समाजवादी पार्टी ने रद्द की विजय रथ यात्रा

वही समाजवादी पार्टी की ओर से 7,8,9 जनवरी को होने वाली विजय रथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है आपको बता दें विजयपथ यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कर रहे थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश 7,8,9 जनवरी को क्रमशः गोंडा, बस्ती और अयोध्या में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। वहीं सपा नेता ने कहा है कि 9 जनवरी के बाद होने वाली बैठक पर फैसला आगे के कुछ दिनों में कोविड-19 प्रसार के आकलन के बाद किया जाएगा। 

हालांकि अयोध्या यात्रा ने राजनीतिक गलियारों में काफी उत्सुकता का माहौल बना दिया था क्योंकि इस चुनावी मौसम में अखिलेश यादव की अयोध्या में यह पहली यात्रा होने वाली थी।

 

Related posts

गर्व की बात है मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलना: मोदी

bharatkhabar

ईवीएम की खराबी दिल्ली के भी कई इलाकों में, तुरन्त किया गया निराकरण

bharatkhabar

Tokyo Paralympics : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 के पदकवीरों से की मुलाकात

Rahul