featured देश

Weather: कड़ाके की ठंड के साथ पूरे उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम

ठंड Weather: कड़ाके की ठंड के साथ पूरे उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम

Weather || उत्तर भारत समेत अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिसके चलते दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम भारत में कंपकंपी ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं मौसम विभाग की ओर से उत्तरी पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर पूर्वी भारत में रविवार यानी 16 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं कई इलाकों में आज बारिश होने की भी संभावना है। 

कहां है इस सबसे अधिक शीतलहर का प्रभाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते भारत के उत्तर और मध्य भागों में शीतलहर की स्थिति लगातार बनी हुई है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है जिसके चलते कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 

प्रमुख शहरों का कैसा रहेगा तापमान

 

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 7.0 14.0
श्रीनगर -2.0 7.0
अहमदाबाद 13.0 27.0
चंडीगढ़ 10.0 16.0
देहरादून 8.0 19.0
जयपुर 8.0 19.0
चुरु 7.0 19.0
मुंबई 20.0 29.0
लखनऊ 8.0 19.0
पटना 9.0 22.0

 

इन इलाकों में है बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और तटीय ओडिशा के कई क्षेत्रों में आज हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। 

अगले 2 दिन तक इन राज्य में होगी कड़ाके की ठंड

पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जबकि 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 

Related posts

दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम,आज शाम होंगे चीन रवाना

lucknow bureua

बैंको की हड़ताल आज से शुरु, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

Ankit Tripathi

आपातकाल भारतीय इतिहास का काला दिन क्यूँ?

Rani Naqvi