मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानी 14 फरवरी को मेरठ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान ब्रज के साधु-संतों, धर्माचार्य एवं भगवताचार्यों के साथ मुलाकात की और साल 2022 में शुद्ध यमुना जल के प्रवाह का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में कंडक्टर बनेंगे कम्प्यूटर वाले बाबू
मुख्यमंत्री योगी ने ब्रजवासियों के लिए 411 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, आज हम 411 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर रहे हैं। मैं आप सभी को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि विकास के कार्यक्रम इसी तरह से अनवरत रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।
आज हम ₹411 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर रहे हैं। मैं आप सभी को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि विकास के कार्यक्रम इसी तरह से अनवरत रूप से आगे बढ़ते रहेंगे: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 14, 2021
मुख्यमंत्री बोले- ब्रज को वैश्विक पटल पर लाएंगे
सीएम योगी ने कहा, हम ब्रज क्षेत्र को वैश्विक पटल पर लाकर, यहां की आस्था को सम्मान दिलाने एवं नौजवानों को रोजगार व नौकरी के साथ जोड़ना चाहते हैं। इस दिशा में एक बेहतर प्रयास प्रारंभ हुआ है। विगत 3 वर्षों में इसके परिणाम आते हुए दिखाई दे रहे हैं। वृंदावन में आज भी गो-सेवा का कार्य हो रहा है। जब तक ब्रज क्षेत्र में गो-सेवा का कार्य होगा, तब तक क्षेत्र धन-धान्य से परिपूर्ण होगा, यह ब्रज क्षेत्र की पहचान बननी चाहिए।
ब्रज क्षेत्र को नई पहचान देनी है: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा, हमें वृंदावन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्य बनाए रखते हुए ब्रज क्षेत्र को नई पहचान देनी है। ब्रज क्षेत्र की परंपरा अत्यंत समृद्ध है। दुनिया के पास इतनी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत नहीं है। मैं आप सबका आह्वान करूंगा कि हमें अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व की अनुभूति करनी चाहिए।
ब्रज जैसी पवित्र भूमि कोई और नहीं: मुख्यमंत्री
आस्था की जानकारी के लिए ब्रज क्षेत्र से ज्यादा पवित्र भूमि कोई और नहीं हो सकती। यहां कण-कण में ईश्वर का अंश है। इस धरती पर श्री बांके बिहारी जी की अपार कृपा है। इसी के फलस्वरूप हम लोग भव्यता के साथ वैष्णव कुंभ को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा- दिल्ली सरकार अपने क्षेत्र में करे सफाई
वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का ध्वजारोहण करने पहुंचे सूबे के मुखिया ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने क्षेत्र की यमुना को साफ कर ले, बाकी की जिम्मेदारी हमारी। हमारी चिंता न करे। 12 साल बाद कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का अवसर आया है। आज भाजपा की सरकार है तो इसी भावना के अनुरूप आयोजन हो, जैसा प्रयागराज में हुई थी। सीएम योगी ने नवनिर्मित देवराहा बाबा घाट का लोकार्पण करने के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यमुना पूजन किया और यमुना की आरती उतारी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने कहा, "कुंभ पूर्व वैष्णो बैठक वृंदावन कुंभ के रूप में इसी भव्यता के साथ आगे बढ़ना चाहिए जैसे प्रयागराज कुंभ का आयोजन किया जाता था।" pic.twitter.com/sUNsoeWttE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2021
#WATCH उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में देवरहा बाबा घाट पर यमुना आरती में शामिल हुए। pic.twitter.com/IptMrZAjX5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2021
आश्रम कृष्ण कृपा धाम में किया भोजन
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिक्रमा मार्ग स्थित संत ज्ञानानंद के आश्रम कृष्ण कृपा धाम पहुंचे, जहां अन्य संतों से मुलाकात करने के साथ ही आश्रम में ही भोजन किया। आश्रम में ज्ञानानंद के साथ मुख्यमंत्री ने वृंदावन की तमाम समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद वह संत विजय कौशल के आश्रम में भी गए।
मुख्यमंत्री ने किए बांके बिहारी के दर्शन
वहीं, सुबह 11:37 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से कार में सवार होकर सीएम बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया।