featured यूपी

ब्रज में योगी: यमुना स्‍वच्‍छता की बात, 411 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात

Thumb9 ब्रज में योगी: यमुना स्‍वच्‍छता की बात, 411 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात

मेरठ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार यानी 14 फरवरी  को मेरठ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान ब्रज के साधु-संतों, धर्माचार्य एवं भगवताचार्यों के साथ मुलाकात की और साल 2022 में शुद्ध यमुना जल के प्रवाह का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में कंडक्टर बनेंगे कम्प्यूटर वाले बाबू

मुख्‍यमंत्री योगी ने ब्रजवासियों के लिए 411 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्‍होंने कहा, आज हम 411 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर रहे हैं। मैं आप सभी को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि विकास के कार्यक्रम इसी तरह से अनवरत रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।

मुख्‍यमंत्री बोले- ब्रज को वैश्विक पटल पर लाएंगे

सीएम योगी ने कहा, हम ब्रज क्षेत्र को वैश्विक पटल पर लाकर, यहां की आस्था को सम्मान दिलाने एवं नौजवानों को रोजगार व नौकरी के साथ जोड़ना चाहते हैं। इस दिशा में एक बेहतर प्रयास प्रारंभ हुआ है। विगत 3 वर्षों में इसके परिणाम आते हुए दिखाई दे रहे हैं। वृंदावन में आज भी गो-सेवा का कार्य हो रहा है। जब तक ब्रज क्षेत्र में गो-सेवा का कार्य होगा, तब तक क्षेत्र धन-धान्य से परिपूर्ण होगा, यह ब्रज क्षेत्र की पहचान बननी चाहिए।

ब्रज क्षेत्र को नई पहचान देनी है: सीएम योगी  

मुख्‍यमंत्री ने कहा, हमें वृंदावन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्य बनाए रखते हुए ब्रज क्षेत्र को नई पहचान देनी है। ब्रज क्षेत्र की परंपरा अत्‍यंत समृद्ध है। दुनिया के पास इतनी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत नहीं है। मैं आप सबका आह्वान करूंगा कि हमें अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व की अनुभूति करनी चाहिए।

ब्रज जैसी पवित्र भूमि कोई और नहीं: मुख्‍यमंत्री

आस्था की जानकारी के लिए ब्रज क्षेत्र से ज्यादा पवित्र भूमि कोई और नहीं हो सकती। यहां कण-कण में ईश्वर का अंश है। इस धरती पर श्री बांके बिहारी जी की अपार कृपा है। इसी के फलस्वरूप हम लोग भव्यता के साथ वैष्णव कुंभ को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा- दिल्‍ली सरकार अपने क्षेत्र में करे सफाई   

वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का ध्वजारोहण करने पहुंचे सूबे के मुखिया ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने क्षेत्र की यमुना को साफ कर ले, बाकी की जिम्मेदारी हमारी। हमारी चिंता न करे। 12 साल बाद कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का अवसर आया है। आज भाजपा की सरकार है तो इसी भावना के अनुरूप आयोजन हो, जैसा प्रयागराज में हुई थी। सीएम योगी ने नवनिर्मित देवराहा बाबा घाट का लोकार्पण करने के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यमुना पूजन किया और यमुना की आरती उतारी।

 

आश्रम कृष्‍ण कृपा धाम में किया भोजन

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ परिक्रमा मार्ग स्थित संत ज्ञानानंद के आश्रम कृष्ण कृपा धाम पहुंचे, जहां अन्य संतों से मुलाकात करने के साथ ही आश्रम में ही भोजन किया। आश्रम में ज्ञानानंद के साथ मुख्यमंत्री ने वृंदावन की तमाम समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद वह संत विजय कौशल के आश्रम में भी गए।

मुख्‍यमंत्री ने किए बांके बिहारी के दर्शन

वहीं, सुबह 11:37 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से कार में सवार होकर सीएम बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में पहुंचकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया।

 

Related posts

अनाज मंडी में गरजे राकेश टिकैत, करनाल के SDM- IAS को बताया तालिबानी अधिकारी

Rani Naqvi

खेल मंत्री द्वारा शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो

Rani Naqvi

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान में लहराया तिरंगा..

Mamta Gautam