धर्म-कर्म के काम सबसे आगे रहने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महा नवमी के दिन मां भवानी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा के साथ देवी का स्वरूप मानी जानी वाली बेटियों पैर पाखर कर मातृ शक्ति आराधना की।
नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति की आराधना और आध्यात्मिक जागरण का महानुष्ठान है।
आज @GorakhnathMndr में देवी स्वरूपा नौ कुमारी कन्याओं के चरण प्रक्षालन कर विधि-विधान से पूजन एवं आरती सम्पन्न करने के उपरांत उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण कराया तथा दान-दक्षिणा देकर प्रणाम किया। pic.twitter.com/RGEXrUhcRk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2021
अश्विन मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि यानी गुरुवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर गोरखपुर में स्थिति गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मां दुर्गा के स्वरूप के रूप में पूजी जाने वाली कुंवारी कन्या पैर पखार कर व विधि विधान के साथ पूजा आराधना की। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं को चुनरी उड़ाई, आरती उतारी कर श्रद्धा पूर्वक भोजन कराएं। साथ ही कन्याओं को दक्षिणा व उपहार देकर सीएम योगी ने आशीर्वाद लिया।
महानवमी के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं … pic.twitter.com/bXftiuVAqc
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2021