featured उत्तराखंड

जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने वेतन को लेकर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

IMG 20211014 154606 जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने वेतन को लेकर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Nirmal जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने वेतन को लेकर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
                                                 निर्मल उप्रेती ( अल्मोड़ा)
अल्मोड़ा:  वेतन बढ़ोत्तरी, समान काम समान वेतन समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने विभाग और  सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल। बता दें कि मांगों को लेकर आज संविदा कर्मियों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन किया. और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पिछले 20—25 सालों से कर्मचारी  कम वेतन  में  काम कर रहे है: 
वहीं जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह  ने जानकारी देते हुए कहा कि  पिछले 20—25 सालों से कर्मचारी  कम वेतन  में  काम कर रहे है। जिससे इनके हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। मानदेय कम होने के चलते कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने  समझा कर्मचारियों का हाल:
उन्होंने आगे बताया कि  मांगों को लेकर कई बार शासन—प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके है। लेकिन कोई भी उनकी खबर लेने को तैयार नहीं है,  इतना ही नहीं   श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने  आगे कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होती, वो हड़ताल जारी रखेंगे।
अल्मोड़ा डिवीजन में  तकरीबन 152 से  भी अधिक संविदा श्रमिक तैनात :
आपको बता दें कि  जलसंस्थान के अल्मोड़ा डिवीजन में  तकरीबन 152 से  भी अधिक संविदा श्रमिक तैनात है। ऐसे में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Related posts

मथुरा में अमित शाह की दहाड़ः भाग्य बदलने वाला होगा आगामी चुनाव

Rahul srivastava

अनंतनाग: रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में हुआ प्रदर्शन, सुरक्षाबलों की गाड़ी फूंकी

Pradeep sharma

69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों से मिले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, विधानसभा घेरने निकले

Shailendra Singh