featured यूपी राज्य

यूपी में आज से भाजपा शुरू करेगी जन विश्वास यात्रा, दिग्गज नेता दिखाएंगे हरी झंडी

Screenshot 2021 12 19 104656 यूपी में आज से भाजपा शुरू करेगी जन विश्वास यात्रा, दिग्गज नेता दिखाएंगे हरी झंडी

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 19 दिसंबर यानी आज से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करने जा रही है यह यात्रा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्य छह क्षेत्रों में निकाली जाएगी। जिसको भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। 

इन छह जगहों पर निकाली जाएगी जन विश्वास यात्रा

उत्तर प्रदेश मिशन 2022 के तहत भाजपा की ओर से रविवार को छह जगहों बिजनौर, मथुरा, झांसी, अंबेडकरनगर, बलिया और गाजीपुर में जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की जाएगी। वही भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ हिंदू राजा महाराजा सुहेलदेव राजभर और राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकर नगर से करेंगे। 

बिजनौर से शुरू होगी जन विश्वास यात्रा

भाजपा के इस विशेष अभियान की शुरुआत प्रदेश के बिजनौर जिले से विदुर कुटी से शुरू होगी। जिसका शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। यह जन विश्वास यात्रा बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद,गौतमबुद्ध नगर बुंदेलशहर, हापुर, मुरादाबाद से होते हुए रामपुरा में समाप्त होगी। 

मथुरा से शुरू होगा दूसरी यात्रा

जानकारी के मुताबिक भाजपा की जन विश्वास यात्रा मथुरा के गोवर्धन से शुरू होगी। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ सभा में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे संतोष गंगवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे यह यात्रा मथुरा से अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, शाहजहांपुर से होते हुए पीलीभीत में जाकर समाप्त होगी। 

झांसी से शुरू होगी तीसरी यात्रा

तीसरी जन विश्वास यात्रा की शुरुआत महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी से शुरू की जाएगी। जिसका शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ सभा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे। यह यात्रा झांसी से ललितपुर, महोबा, बांदा, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, औरैया, इटावा फिरोजाबाद, कानपुर देहात से होते हुए कानपुर में जाकर समाप्त होगी।

अंबेडकर नगर से शुरू होगी चौथी जन विश्वास यात्रा

चौथी जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर नगर से किया जाएगा। इस यात्रा को हरी झंडी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिखाई जाएगी। यह यात्रा अंबेडकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी से होते हुए लखनऊ के काकोरी में जाकर समाप्त होगी। 

बलिया से शुरू होगी पांचवी यात्रा

बलिया से पांचवी जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की जाएगी इस यात्रा को हरी झंडी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिखाएंगे यात्रा बलिया से मऊ आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज सिद्धार्थ नगर, संतकबीर नगर से होते हुए बस्ती में जाकर समाप्त होगी। 

गाजीपुर से शुरू होगी छठी यात्रा

इस अभियान की अंतिम एवं छठी यात्रा गाजीपुर से शुरू होगी। इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा किया जाएगा। 

यह यात्रा गाजीपुर से शुरू होकर चंदौली सोनभद्र मिर्जापुर प्रयागराज कौशांबी प्रतापगढ़ वाराणसी जौनपुर सुल्तानपुर से होते हुए अमेठी में जाकर समाप्त होगी।

 

Related posts

दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार की विदाई, पटनायक संभालेंगे कार्यभार

Rahul srivastava

घाटी के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से जेसीओ समेत 6 जवानों की मौत

shipra saxena

तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली निदा खान के खिलाफ फतवा जारी

Rani Naqvi