Breaking News featured देश

घाटी के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से जेसीओ समेत 6 जवानों की मौत

avalanche घाटी के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से जेसीओ समेत 6 जवानों की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी अब आफत की बर्फबारी बन चुकी है बुधवार को सोनमर्ग में बर्फ धसने के कारण 5 जवानों की मौत हो गई तो वहीं आज गुरेज सेक्टर में भी एक जेसीओ समेत 6 जवान इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरेज स्थित आर्मी कैंप के 51 आरआर में हुई है।

avalanche घाटी के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से जेसीओ समेत 6 जवानों की मौत

बता दें, कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है और मौसम बेहद खराब हो गया है। मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही कश्मीर घाटी के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी कर दी थी। बर्फीले तूफान से प्रभावित पूरे इलाके में बचाव कार्य जारी है। वहीं कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से सामान्य जीवन अस्तव्यस्त हो गया है और इसका बाहरी दुनिया से सड़क, रेल और हवाई संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

Related posts

एलजी मुर्मू के बयान से नाराज़ चुनाव आयोग, कहा बाहर का कोई भी इंसान दखलअंदाजी न करें

Rani Naqvi

राहुल गांधी को सहारनपुर दौरे से रोकने लिए प्रशासन सख्त

piyush shukla

संतकबीर नगर – मोटर साइकिल सवार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसा

Breaking News