featured क्राइम अलर्ट यूपी

उत्तर प्रदेश में गंभीर हालत में मिली खो-खो खिलाड़ी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

588c10795f9e6611e479f4436f870c5e kgtPka 360x180 1 उत्तर प्रदेश में गंभीर हालत में मिली खो-खो खिलाड़ी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 24 साल की पूर्व राष्ट्रीय स्तर की खो-खो खिलाड़ी की कथित तौर पर हत्या की गई है। इस मामले का पता उस समय लग जब खो-खो खिलाड़ी बिजनौर में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे स्लीपरों के बीच घायल अवस्था में मिली थी।
राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की मौत हो जाने से बहुत से सवाल खड़े होते हैं। जिनको लेकर कानूनी को सक्तत जांच करने की जरूरत है। ताकि मामले की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आ सके।

पीड़िता महिला खिलाड़ी के परिवार का आरोप है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। इसके अलावा प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, कुटिया कॉलोनी निवासी पीड़िता शुक्रवार की सुबह एक स्कूल में बायोडाटा जमा करने के लिए घर से रवाना हुई थी। लेकिन जब वह शुक्रवार की देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो उसके परिवार ने उसका नंबर पर कॉल करके पता लगाने की कोशिश की। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद परिवार में घबराहट हुई, और फिर परिवार ने लड़की की खोज करनी शुरू कर दी।

पीड़िता को उसकी महिला पड़ोसी ने देखा। जब वह रेलवे स्लीपरों के पास से जा रही थी। महिला पड़ोसी ने देखा कि लड़की हांफ रही है और वह गंभीर हालत में है। पीड़िता के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। इसके बाद पीड़िता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता का घर घटनास्थल से महज 30 मीटर की दूरी पर ही है।

पीड़िता की बहन ने कहा कि, वह राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी थी और नवंबर में उसकी शादी होनी थी।इसके अलावा अंचलाधिकारी शहर कुलदीप गुप्ता ने बताया कि, मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद नजीबाबाद राजकीय रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

Related posts

यूपी: वोकल फ़ॉर लोकल को मिला बढ़ावा, भ्रष्टाचार पर लगी रोक और उत्पादों की गुणवत्ता में आया सुधार : सीएम योगी

Neetu Rajbhar

उत्‍तराखंड आपदा: राहत-बचाव कार्य जारी, कुल 44 शव बरामद, CM रावत ने दिए उचित व्‍यवस्‍था के निर्देश

Shailendra Singh

नमाज मस्जिद या ईदगाह में पढ़ें, पब्लिक प्लेस पर नहीं- सीएम मनोहर लाल खट्टर

rituraj