featured यूपी राज्य

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का शुरू हुआ दो दिवसीय रायबरेली दौरा, जानिए क्या है प्रियंका का डे प्लान

Screenshot 2021 09 12 100013 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का शुरू हुआ दो दिवसीय रायबरेली दौरा, जानिए क्या है प्रियंका का डे प्लान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के दौरे पर है। यूपी दौरे के चौथे दिन आज प्रियंका दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर जा रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रही है। जहां पर उनका कार्यक्रम भुएमऊ गेस्ट हाउस में संपन्न होगा। 

रायबरेली दौरे के पहले दिन प्रियंका की बैठक 

रायबरेली में प्रियंका जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष,न्याय पंचायत अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक के करेंगी बैठक – कोरोना के चलते काफी दिन बाद प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचेगी, जहां पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। इसके बाद संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ी रणनीति पर मंथन करेंगी। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आज का डे प्लान

  •         सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से रायबरेली रवाना होंगी
  •         सुबह 9 से 10 तक चूरूवा बॉर्डर से भुएमऊ तक स्वागत कार्यक्रम
  •         ऑबह 11 से 11.45 तक जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष साथ बैठक
  •         11.45 से 12.15 तक शहर कांग्रेस कमेटी, वार्ड अध्यक्ष साथ बैठक
  •         12.15 से 12.45 तक फ्रंटल, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष साथ बैठक
  •         12.45 से 1.15 तक पीसीसी सदस्यों साथ बैठक
  •         1.30 से 2.30 तक लंच
  •         2.30 से 3 बजे तक पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी साथ बैठक
  •         3 से 3.30 बजे जिला पंचायत सदस्यों साथ बैठक
  •         3.30 से 4.30 वरिष्ठ कांग्रेस जनों साथ बैठक
  •         5 से 7.30 आम नागरिकों से मुलाकात
  •         रात 8 से 9.30 तक सामाजिक संगठनों साथ बैठक जिसमे उद्योग, जेसीसी, रोटरी क्लब, IMA, रायबरेली क्लब और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि रहेंगे
  •         भुएमऊ में करेंगी रात्रि विश्राम
  •         13 सितंबर को प्रियंका गांधी 10 बजे करेंगी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।
  •         12 बजे रायबरेली से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना  

Related posts

प्रयागराज में धरे गए तीन शातिर, रेमडेसीविर इंजेक्शन की हो रही कालाबाजारी

Aditya Mishra

प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित, गले में पट्टा लटका कर घूम रहे माफिया- योगी आदित्यनाथ

Rahul

नेताजी की जयंती को ‘पराक्रम दिवर’ के तौर पर मनाएगी भारत सरकार, पीएम मोदी जाएंगे बंगाल

Aman Sharma