featured यूपी राज्य

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम योगी हुए सख्त, नियुक्ति विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जाँच के दिए निर्देश

योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार व धांधली के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी ने नियुक्ति विभाग में अनियमितता मिलने पर दो अनुभाग अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।

सीएम योगी द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक नियुक्ति विभाग के दो अनुभाग अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से करवाई के निर्देश दिए गए है। साथ ही योगी के इस निर्देश में दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जाँच का आदेश दिया गया है। हालांकि अभी भी यह दोनों अधिकारी अपने पद पर बने हुए है।

आपको बता दें सीएम योगी ने नियुक्ति विभाग के जिन दो अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जाँच के आदेश जारी किए है। उन दोनों ही अधिकारियों के पास आईएएस, पीसीएस के ट्रांसफर को देखने की जिम्मेदारी है। 

नियुक्ति विभाग के इन दोनों अधिकारियों पर शशिकांत मिश्रा और अमित सिंह पर भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग में वसूली कर अवैध संपत्ति बनाने के आरोप है।

Related posts

2022 में 13 शहर होंगे 5G, 20 सेकेंड में DOWNLOAD होगी HD मूवी

Rahul

तिरंगे डोरमैट मामले पर अमेजन ने मांगी सुषमा से माफी

shipra saxena

पौड़ी के सतपुली के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 2 घायल

Trinath Mishra