featured यूपी

यूपी: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर, कांग्रेस चुनाव समिति की मीटिंग में शामिल हईं प्रियंका गांधी, बनाई रणनीति

WhatsApp Image 2021 09 11 at 2.02.29 PM यूपी: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर, कांग्रेस चुनाव समिति की मीटिंग में शामिल हईं प्रियंका गांधी, बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं। कांग्रेस भी लगातार बैठकों पर बैठकें कर रही है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति पर चर्च की।

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं। कांग्रेस भी लगातार बैठकों पर बैठकें कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। बैठक में सरकार को घेरने के लिए कानून व्यवस्था के साथ तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रम कर चावी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं।

पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ले रहीं फीडबैक

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर अभी से तमाम पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी, सपा और बसपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में जुटी है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू हो गया है। प्रियंका गांधी लगातार पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक ले रही हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रदेश में असली विकल्प का दावा पेश करेगी कांग्रेस

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अपने दौरे के दौरान विधानसभा चुनावों को लेकर चुने गए उम्मीदवारों की समीक्षा भी करेंगी। वहीं कांग्रेस यूपी में 12 हजार किमी की प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा में भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, महिला हिंसा व बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए जाएंगे।

Related posts

ट्रिपल तलाक और यूनिफार्म सिविल कोड पर मुस्लिम लॉ बोर्ड के तल्ख तेवर

Rahul srivastava

उत्तर प्रदेश बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी की फोटो गायब, केंद्र यूपी में ठानी या कुछ और है वजह

Aditya Mishra

The Kerala Story BO Collection Day 12: ‘द केरला स्टोरी’ 150 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Rahul