featured यूपी

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, जानिए SGPGI प्रशासन ने क्‍या कहा

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, जानिए SGPGI प्रशासन ने क्‍या कहा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ गई है। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) ने बताया कि, उनकी हालात नाजुक है।

जीवन रक्षक प्रणाली पर पूर्व सीएम

एसजीपीजीआइ प्रशासन ने बुधवार को बताया कि, पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। उन्हें कल शाम से इंटुबैट किया गया है और आइसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा उनके नैदानिक ​​​​मापदंडों की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

इससे पहले अस्‍पताल प्रशासन ने बताया कि, विशेषज्ञ सलाहकार पूर्व मुख्‍यमंत्री के रोजाना मापदंडों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। रविवार शाम को कल्‍याण सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्‍हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था। हालांकि, अब उनकी हालात स्थिर है। सीसीएम कार्डियोलॉजी के वरिष्‍ठ फैकल्टी डॉ. नेहरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और न्यूरोलॉजी उनकी सेहत से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। प्रतिदिन उनके उपचार की निगरानी खुद एसजीपीजीआइ निदेशक प्रो. आरके धीमान कर रहे हैं।

चार जुलाई को एसजीपीजीआइ में किया था शिफ्ट

बता दें कि 21 जून को रक्‍तचाप और अनियंत्रित रक्त शर्करा आदि की शिकायत के बाद पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भर्ती कराया गया था। इसके बाद तीन जुलाई की रात ब्‍लड प्रेशर (रक्तचाप) ज्‍यादा बढ़ने के कारण उनको दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआइ में शिफ्ट किया गया था।

Related posts

यूपी विधानसभा में मिला संदिग्ध पाउडर PETN हीं था- योगी आदित्यनाथ

Srishti vishwakarma

जल्द ही एलईडी रोशनी से जगमगाएगा पनकी औद्योगिक क्षेत्र, खर्च होंगे लाखों रुपए

Aditya Mishra

4 दिसंबर को राजस्थान पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, चलेंगे 521KM

Rahul