featured यूपी

जल्द ही एलईडी रोशनी से जगमगाएगा पनकी औद्योगिक क्षेत्र, खर्च होंगे लाखों रुपए

जल्द ही एलईडी रोशनी से जगमगाएगा पनकी औद्योगिक क्षेत्र, खर्च होंगे लाखों रुपए

कानपुर: कानपुर स्थित पनकी औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम विकास के नए कार्य करने वाला है। इसके लिए लाखों रुपए खर्चा किए जाएंगे, पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही इलाके का अंधेरा दूर हो जाएगा।

लगेंगी 575 एलईडी लाइट

पनकी औद्योगिक क्षेत्र में कई ऐसी मूलभूत सुविधाएं जिनमें लाइट बहुत जरूरी थी। रात में आने जाने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना होता था। इसलिए अब 575 एलईडी लाइट क्षेत्र में लगाई जाएंगी। इसके साथ ही बंद पड़ी लाइटों को भी ठीक किया जाएगा। अंधेरा होने के कारण चोरी जैसी घटनाएं भी खूब होती थी, इन पर अब लगाम लगेगी।

महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा काम

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि जून महीने के अंत में लाइटें लगाने का काम तेजी से शुरू होगा। 525 नई एलइडी लाइट लगाई जायेंगी और खराब पड़ी लाइटों को बदल दिया जाए। इसके अलावा पनकी औद्योगिक क्षेत्र में 15 हाई मास्क भी लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र पर्याप्त उजाला रहेगा।

इस इलाके में ही नहीं, फजलगंज और दारा नगर जैसे क्षेत्रों में लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। पिछले कई दिनों से स्थानीय लोग इस समस्या से जूझ रहे थे, इसके लिए उन्होंने नगर निगम को पत्र भी लिखा था। अब इस पर एक्शन लेते हुए एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू किया जा रहा है।

Related posts

झारखंड: कुत्ते के काटने के बाद शख्स पहुंचा अस्पताल, एंटी रैबीज की जगह लगा दी कोरोना की तीसरी डोज

Rahul

1 मार्च 2022 का राशिफल: महाशिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, जानें भारतीय इतिहास में शास्त्री का रहा क्या योगदान

Neetu Rajbhar