September 24, 2023 12:21 am
featured यूपी

चीनी मिल परिसर में एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा रोजगार – योगी

yogi adityanath 1617510733 चीनी मिल परिसर में एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा रोजगार - योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के मैजापुर में बलरामपुर चीनी मिल परिसर में एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अन्नदाता अपने खेत में गन्ने के साथ डीजल और पेट्रोल का भी उत्पादन करने जा रहा है। जो पैसा पहले विदेशों में जाता था, अरब में जाता था, अब वह एथेनॉल उत्पादन के माध्यम से हमारे किसान की जेब में जाएगा। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले पेट्रोल के नाम पर जो पैसा खर्च होता था, इसका एक छोटा सा हिस्सा भारत विरोधी गतिविधियों में कार्य करने वाले लेकर चले जाते थे। हमारा ही पैसा हमारे खिलाफ खर्च होता था।

यह भी पढ़े

हल्द्वानी: शहीद सम्मान यात्रा में सैनिक परिवारों को सम्मान, ताम्रपत्र से किया सम्मानित

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एथेनॉल प्लांट के शिलान्यास के साथ ही मैजापुर चीनी मिल की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है और 15 मेगावाट की बिजली उत्पादन का नया संयंत्र लग रहा है। इसे यह पूरा क्षेत्र जगमगाएगा, रोजगार की संभावनाएं बनेंगी। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा था। क्रय की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रदेश में दंगे होते थे, अराजकता व्याप्त थी, लेकिन 2017 के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। आज चीनी मिल समय पर भुगतान कर रहे हैं। साथ ही गेहूं, धान, दलहन, तिलहन के क्रय केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। अकेले गोंडा जनपद में ही 92,000 कुंतल से अधिक गेंहू की खरीद हुई है। एमएसपी किसान के खाते में सीधे गया है।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले तो प्रदेश में ऐसी सरकार थी जो पर्व और त्योहारों पर दंगा करवा देती थी और अयोध्या में राम जन्मभूमि आतंकी हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेती थी। वह तो धन्यवाद है इलाहाबाद उच्च न्यायालय का, जिन्होंने प्रदेश सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया था। जो ये दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयाई हैं, वो इस गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे?

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो पर्व और त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने लगे। आपके पर्व और त्योहारों के सामने तो अब कोरोना भी मात खा गया है। यह नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। हमने प्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश बनाया। पिछले साढे 4 वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ। आतंकवादियों को भाजपा सरकार ने उनकी मांद में घुसकर के मारा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब को पहले भी मकान, शौचालय, बिजली दी जा सकती थी। लेकिन यह लाभ पहले नहीं मिलता था। यह मोदी जी और योगी के आने के बाद ही मिलना प्रारंभ हुआ है। 2017 के पहले तो सारा राशन सैफई चला जाता था। आज कोरोना टेस्ट फ्री, उपचार फ्री, राशन फ्री और फ्री में वैक्सीन भी मिली। आज हम साढ़े 15 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे चुके हैं।

 

Related posts

समय से पहले विधानसभा भंग होने पर तुरंत लागू होगी आचार संहिता- चुनाव आयोग

rituraj

सुहाना खान के साथ आसिम रियाज को लॉन्च कर सकते हैं करण जौहर, पढ़ें पुरी खबर

Rani Naqvi

लखनऊ: NDRF ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Shailendra Singh