featured मध्यप्रदेश राज्य

मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया

मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में 17 से 25 सितम्बर तक सेवा कार्य होंगे। मुख्यमंत्री  चौहान आज शासकीय मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय में रक्तदान शिविर और यातायात उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। और यातायात उद्यान में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर सांसद  आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, अध्यक्ष नगर निगम  सुरजीत सिंह चौहान और विधायक  सुरेन्द्रनाथ सिंह मौजूद थे।

 

मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया
मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया

इसे भी पढ़ेःमप्र को देश का नम्बर-1 राज्य बनायेंगे शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री  ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। उन्होंने रक्तदाताओं को दूसरों को जीवन देने के लिये बधाई दी। चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की ओर से जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि  मोदी के जन्म दिवस से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक संपूर्ण प्रदेश में सामाजिक सहयोग से निरंतर सेवा के कार्य निरंतर किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी नया भारत बनाने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है। रक्तदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाता छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी ली।

चौहान ने कहा कि वृक्ष है, तो मानव जीवन है। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय  नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। चौहान ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा उपहार है। संपूर्ण प्रदेश में नागरिक सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। देश लगातार हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छू रहा है। हमारी अर्थ-व्यवस्था दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने  ने यातायात पार्क में आम का पौधा रोपा।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 24 मई को बनेंगे इन राशियों के बिगड़े काम, आज का राशिफल

Rahul

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra

राजधानी दिल्ली में अनलॉक-6: शर्तों के साथ आज से खुल रहे स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 

Rahul