featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 24 मई को बनेंगे इन राशियों के बिगड़े काम, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 24 मई 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल……

मेष
इस राशि के लोग आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

वृष
व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति होगी। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।

मिथुन
आज के बाद व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें।मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।

कर्क
सूर्य वृष व चन्द्रमा नवम रहकर लाभान्वित करेंगे। लाल व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।

सिंह
जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता के लिए बंगलामुखी उपासना करें।

कन्या
छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

तुला
आज स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

वृश्चिक
सप्तम सूर्य व चन्द्रमा का पँचम गोचर अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु
गुरु व चन्द्रमा चतुर्थ एकसाथ व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मकर
आज रुका धन मिलेगा।गुरु व चन्द्र का तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।गुड़ व मसूर का दान करें।

कुंभ
आज इसी राशि से चतुर्थ सूर्य, मीन का चन्द्रमा तथा कुम्भ का शनि शुभ रहेंगे। गणेश जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।उड़द का दान करें।

मीन
आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। उच्चाधिकारियों से बहस मत करें। नीला व हरा रंग शुभ है। इस राशि के गुरु से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त पाठ करें व चावल का दान करें।

Related posts

7.2 की तीव्रता के भूकंप से हिली ईरान-इराक की सीमा, 140 लोगों की मौत

Rani Naqvi

योगी सरकार के 90 दिन, किसी वादे पर नहीं उतरे खरे

piyush shukla

वाराणसी के बाद अब हरिद्वार की बिजली की लाइनें होंगी भूमिगत

Rani Naqvi