featured Breaking News देश

यूपी सरकार साक्षी को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से करेगी सम्मानित

akhilesh yadav यूपी सरकार साक्षी को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से करेगी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार खेलों के महाकुंभ ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मान करेगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी में रक्षाबंधन समारोह में इसका ऐलान करते हुए कहा कि साक्षी ने रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा, मैं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से साक्षी को बधाई देता हूं।

akhilesh yadav

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के तहत साक्षी को 3.11 लाख रुपये की नकद राशि, रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा दी जाएगी। साक्षी (23) ने 58 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

Related posts

इन दो ऐप पर फ्री में देखें सुशांत की फिल्म दिल बेचारा, आज हुई रिलीज

Rani Naqvi

छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में हजारों किसानों को है नई सरकार से कर्ज माफी की आस

Rani Naqvi

डॉ. रमेश पोखरियाल के खिलाफ अपील, 12 अप्रैल को होगी सुनवाई, देखें किसने दायर की याचिका

bharatkhabar